Daily Horoscope
✕

लालबहादुर शास्‍त्री की पोती ने कहा- OMG तो हो गई ट्रोल

Updated: शनिवार, 29 फ़रवरी 2020 (21:47 IST)
भारत के बेहद लोकप्रिय पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री की पोती महिमा शास्‍त्री ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गईं। उन्‍होंने सिर्फ एक ट्वीट के नीचे ओएमजी यानी ओह माय गॉड लिखा था।

दरअसल, हाल ही में दिल्‍ली में हुए दंगों में मुद्दसिर नाम के एक व्‍यक्‍ति की मौत हो गई थी। मुद्दसिर के शव के साथ उसके पिता की एक तस्‍वीर पत्रकार राणा अयूब ने ट्विट कर शेयर की थी। राणा ने इस तस्‍वीर के साथ कैप्‍शन में लिखा था कि मेरा सर शर्म से झुक गया है।

इस ट्वीट को महिमा शास्‍त्री ने री-ट्वीट किया और ओह माय गॉड लिखकर हंसने वाला ईमोजी बनाया। जैसे ही यह ट्वीट और कमेंट लोगों ने देखा तो उन्‍होंने महिमा को निशाने पर लेकर ट्रोल कर डाला।

किसी ने लिखा कि आपको शर्म आना चाहिए, ऐसे कमेंट पर। तो किसी ने कहा कि एक बूढे आदमी के दुख का मजाक उड़ाते हुए शर्म आना चाहिए। एक यूजर ने कहा कि लाल बहादुर शास्‍त्री यह देखकर बहुत गर्व महसूस कर रहे होंगे।

हालांकि महिमा शास्त्री का ट्विटर हैंडल वेरिफाइड नहीं हैं। उन्होंने ट्विटर हैंडल के परिचय में खुद को लाल बहादुर शास्त्री की परपोती बताया है। कई लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की। जब यूजर्स को पता चला कि वे लाल बहादुर शास्‍त्री की बेटी है तो यह ट्वीट भी जमकर वायरल हुआ।

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना

परिसीमन विधेयक पर DMK हुआ नरम, विपक्षी दल गरम, केंद्र सरकार के दो संभावित प्रस्तावों पर टिकी नजरें, किसने क्या कहा

CEC के साथ फोटो खिंंचवा कर विवादों में घिरे दिग्गज कांग्रेस नेता अजय सिंह,अब बोले- मुझे पता नहीं था वो ज्ञानेश कुमार थे

कौन है भारत का 'AI किड' राउल जॉन अजू, मॉस्को में जिसके मुरीद हुए राष्ट्रपति पुतिन; पीएम मोदी के बारे में क्या बोले

MMDR एक्ट विवाद: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में संकल्प प्रस्ताव पारित

अगला लेख