dharma sangrah
✕

Weather alert : IMD का अनुमान, देश के इन राज्यों में बारिश के साथ चल सकती है आंधी

Updated: सोमवार, 3 मई 2021 (23:51 IST)
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में इस पूरे हफ्ते मौसमी गतिविधियों में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग ने झारखंड में बारिश का अलर्ट जारी किया है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी लगातार मौसम बदल रहा है। 
 
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और विदर्भ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश और दक्षिण पूर्व राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

दिल्ली का पारा 39 के पार : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार न्यूनतम तापान 24.3 डिग्री दर्ज किया गया । यह वेधशाला शहर का प्रतिनिधिक आंकड़ा देता है। विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे और बादल गरजने एवं बिजली चमकने की संभावना है।
 
उधर राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रात नौ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 247 रहा। शून्य से 50 तक वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’, 51 से 100 तक ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक ‘मध्यम’, 201 से 300 तक ‘खराब’, 301 से 400 तक ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 ‘गंभीर’ समझा जाता है।
 
मध्यप्रदेश में कैसा रहेगा मौसम : दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बना सिस्टम पूर्वी मध्यप्रदेश से गुजर रहा है, इसी कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। अगले चार दिनों तक बादल छाने के साथ तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना बन रही है, दिन में बादल छाने के साथ ही शाम को हवाओं के साथ पानी गिर सकता है।
 
मध्यप्रदेश के अलावा पाकिस्तान पर बने सिस्टम के कारण वातावरण में नमी आ रही है। यह सिलसिला चार-पांच दिन तक चल सकता है। इस दौरान दिन के तापमान में विशेष बढ़ोतरी नहीं होगी, लेकिन रात का तापमान बढ़ेगा।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

अगला लेख