शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. M. Venkaiah Naidu
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 20 जून 2016 (12:06 IST)

मोदी का अर्थ 'मैकिंग ऑफ डेवलप्ड इंडिया' है : नायडू

मोदी का अर्थ 'मैकिंग ऑफ डेवलप्ड इंडिया' है : नायडू - M. Venkaiah Naidu
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'भारत के लिए ईश्वर का उपहार' बताने के बाद केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि मोदी का अर्थ 'मैकिंग ऑफ डेवलप्ड इंडिया' (विकसित भारत की मैकिंग) है और लोगों को यह महसूस होना शुरू हो गया है।

 
नायडू ने कहा कि मोदीजी ने एक मिशन शुरू किया है। सभी समझने लगे हैं कि मोदी का मतलब 'मैकिंग ऑफ डेवलप्ड इंडिया' है इसलिए देश की जनता नरेन्द्र मोदी को फॉलो करती है। वे अपनी मन की बात कहते हैं और लोग उसे स्वीकार करते हैं। 'स्वच्छ भारत' के लिए प्रधानमंत्री का आह्वान 'जन आंदोलन' बन गया है।
 
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री यहां राजपथ पर आयोजित योग कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। इसका आयोजन योग गुरु बाबा रामदेव के द्वारा किया गया था। रामदेव को 'सच्चा साधु' बताते हुए नायडू ने कहा कि वे युवा पीढ़ी को जिस प्राचीन कला की शिक्षा दे रहे हैं, वह छोटी बात नहीं है। (भाषा)