dharma sangrah
✕

30 नवंबर को साल का आखिरी चंद्रग्रहण, भारत में दिखाई नहीं देगा

Updated: रविवार, 29 नवंबर 2020 (13:56 IST)
उज्जैन। 30 नवंबर, सोमवार को साल का आखिरी चंद्रगहण होने जा रहा है। यह प्रतिच्छाया चंद्रग्रहण होगा और भारत में दिखाई नहीं देगा।
 
मध्यप्रदेश के उज्जैन की शासकीय वेधशाला के अधीक्षक डॉ रामप्रकाश गुप्त ने बताया कि 30 नवंबर को प्रतिच्छाया ग्रहण होगा, लेकिन भारत में इस समय दिन की स्थिति होने के कारण यह ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा।
 
चंद्रग्रहण दोपहर में 12:00 बज कर 59 मिनट 9 सेकंड पर शुरू होगा और इसके मध्यकाल की स्थिति दोपहर 3:00 बजकर 12 मिनट 9 सेकंड रहेगा जबकि इसका समापन शाम को 5:00 बज कर 25 मिनट 9 सेकंड पर होगा।
 
उन्होंने बताया कि प्रतिच्छाया ग्रहण चंद्रमा का कोई भाग पृथ्वी की वास्तविक छाया से नहीं लगता है। यह पृथ्वी के उप छाया वाले हिस्से से गुजरता है, जिससे उसका प्रकाश कुछ समय मध्यम हो जाता है। इस स्थिति का अनुभव हम सामान्य रूप से चंद्रग्रहण के प्रकाश को देखकर कर सकते हैं। सामान्यतः प्रतिच्छाया चंद्र ग्रहण को ग्रहण के रूप में मान्यता नहीं दी जाती है। (वार्ता)

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख