biodatamaker

सदी का सबसे लंबा 'चंद्रग्रहण', जम्मू में दिखाई दिया 'ब्लड मून'

Updated: शनिवार, 28 जुलाई 2018 (02:04 IST)
नई दिल्ली। जैसे ही घड़ी की सुइयों में रात के 11 बजकर 54 मिनट हुए, वैसे ही भारत में सदी के सबसे लंबे चन्द्रग्रहण की शुरुआत हो गई। रात में पूर्ण चन्द्रग्रहण की शुरुआत रात 1 बजे से शुरू हो गई। रात 1 बजे चंद्रमा जम्मू में 'ब्लड मून' की तरह दिखाई दे रहा था। चन्द्रग्रहण तड़के 3 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। 

 
भारत में कहां-कहां दिखाई दे रहा है चन्द्रग्रहण : भारत में इन दिनों कई राज्यों में बारिश का मौसम है जबकि कई राज्य सूखे से जूझ रहे हैं। वाराणसी में बादलों का डेरा नहीं होने से चन्द्रग्रहण को देखा जा रहा था। अहमदाबाद में भी चांद आहिस्ता-आहिस्ता गुम होता दिखाई दे रहा था। नोएडा में हल्के बादलों के बाद भी चन्द्रग्रहण देखा जा रहा है। चन्द्रग्रहण को जयपुर और जम्मू में भी देखे जाने की खबरें मिल रही हैं।
 
अबू धाबी में चांद का एक टुकड़ा काला पड़ा : भारत में भले ही आंशिक चन्द्रग्रहण की शुरुआत रात 11.54 में हुई हो लेकिन दुबई से जो चित्र मिल रहे हैं, उसमें दमकते हुए चांद का एक बड़ा-सा हिस्सा काला पड़ चुका था। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में आधा चांद ढक गया है। इस दृश्य को हजारों लोग देख रहे हैं। 

 
खुली आंखों से देखा जा सकता है : आसमान की ये अद्‍भुत खगोलीय घटना है जिन्हें नंगी आंखों से देखा जा सकता है। कई लोगों की ये जिज्ञासा है कि क्या नंगी आंखों से इसे देखा जा सकता है? क्या इसके नुकसान हैं? इन जिज्ञासुओं को सलाह दी जाती है कि चन्द्रग्रहण को नंगी आंखों से देखने में कोई परेशानी नहीं है। हां, सूर्यग्रहण को खुली आंखों से न देखने की नसीहतें दी जाती रही हैं।

वाराणसी में लोग कर रहे हैं स्नान : आंशिक चन्द्रग्रहण की शुरुआत होते ही वाराणसी में हजारों श्रद्धालु पवित्र गंगा नदी में स्नान करने में जुट गए। यहां पर लोगों को रात की चिंता नहीं थी, बल्कि चन्द्रग्रहण के प्रभाव से खुद को पवित्र करने की भावना हिलौरे ले रही थी। यहां पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष गंगा के घाट पर कमर-कमर तक के पानी में खुद को डुबोते हुए बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगा रहे थे।

सदी की सबसे खूबसूरत खगोलीय घटना : इस बार का चंद्रग्रहण इस सदी की सबसे खूबसूरत खगोलीय घटना है 
भारत के कई हिस्सों में बारिश की वजह से बादलों का डेरा है, यही कारण है कि करोड़ों लोग नहीं देख पा रहे हैं। जहां पर यह दिखाई दे रहा है, वहां लोग कटि स्नान (नाभि तक) कर रहे हैं। असल में यह यौगिक क्रिया है।

सैटेलाइट से ली तस्वीर से रात 1.25 पर ऐसा दिखाई दे रहा था चंद्रमा 
अगला पूर्ण चंद्रग्रहण भारत में 2123 में : 27 जुलाई 2018 के बाद भारत में अगला चंद्रग्रहण 2123 में दिखाई देगा। हालांकि 10 सालों के बाद 31 दिसम्बर 2028 को भी चंद्रग्रहण होगा, लेकिन यह सिर्फ पूर्वोत्तर में ही दिखाई देगा। आज चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूरी पर है, इसी कारण यह इतना लंबा चंद्रग्रहण पड़ा है।

आज जिन लोगों ने चंद्रग्रहण देखा होगा, उन्हें ये भी याद होगा कि इससे पहले यह नजारा 18 साल पहले 2000 में देखा होगा। 2000 में चंद्रग्रहण गुरु पूर्णिमा के दिन पड़ा था और आज भी ये गुरु पूर्णिमा के दिन पड़ा है। (वेबदुनिया न्यूज) 

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

ट्रंप कर रहे ईरान में भीषण हमले की तैयारी, अपने नागरिकों को दी यह सलाह, धमकी पर क्‍या बोला तेहरान?

प्रधानमंत्री मोदी के हृदय में देश के बच्चे और युवा बसते हैं : पुष्‍कर सिंह धामी

योगी सरकार की गो संरक्षण नीति से निकला गो सेवा के साथ रोजगार का नया रास्ता

रूफटॉप सोलर ऊर्जा : देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद

छात्रों को दया नहीं, पीएम मोदी की माफी चाहिए... पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी का PM पर तीखा हमला

अगला लेख