ramcharitmanas
✕

गैस सब्सिडी पर सरकार की मार, महंगा हुआ सिलेंडर...

Updated: मंगलवार, 1 अगस्त 2017 (10:38 IST)
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में दो रुपए की बढ़ोतरी की है, जबकि गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 40 रुपए सस्ता किया गया है। नई दरें मंगलवार से लागू हो गईं।
 
बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सब्सिडी वाला सिलेंडर 479.77 रुपए का मिलेगा। गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 564 रुपए से घटकर 524 रुपए रह जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कल लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में बताया था कि तेल विपणन कंपनियों को रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी धीरे-धीरे खत्म करने के लिए हर महीने चार रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोत्तरी करने को कहा गया है।
 
सरकार अगले वर्ष मार्च तक रसोई गैस सब्सिडी खत्म करना चाहती है। पहले कंपनियों को हर महीने दो रुपए बढ़ोतरी करने को कहा गया था। कंपनियां पिछले साल जुलाई से हर महीने दो रुपए (वैट अलग) की बढ़ोतरी करती आ रहीं थीं।
 
प्रधान ने बताया कि इस वर्ष 30 मई को कंपनियों से कहा गया था कि वे हर महीने जब तक सब्सिडी खत्म ना हो जाए, चार रुपए प्रति माह की बढ़ोतरी करें। एक जुलाई से जीएसटी लागू होने पर सब्सिडी वाले सिलेंडर में पिछले छह साल की सबसे अधिक 25 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई थी।
 
उपभोक्ता को एक वित्तीय वर्ष में 12 सिलेंडर सब्सिडी दर पर मिलते हैं। उससे अधिक लेने पर बाजार कीमत अदा करनी पड़ती है। (वार्ता) 
Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख