Hanuman Chalisa

अप्रैल में 20 प्रतिशत बढ़ी रसोई गैस की मांग

Updated: बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (12:14 IST)
नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान अप्रैल महीने के पहले 20 दिन में रसोई गैस की मांग में लगभग 20 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। 
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल ने बताया कि रसोई गैस की उसकी बिक्री 1 अप्रैल से 20 अप्रैल के दौरान 6.97 लाख टन पर पहुंच गई। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 19.6 फीसदी अधिक है। इस दौरान उज्ज्वला योजना के 1.1 करोड़ लाभार्थियों को रसोई गैस सिलिंडर की आपूर्ति की गई है। 
 
उसने बताया कि कंपनी ने बढ़ी हुई मांग की पूर्ति के लिए 3 महीने के लिए रसोई गैस का अपना आयात 50 प्रतिशत बढ़ा दिया है। साथ ही एलपीजी बॉटलिंग संयंत्रों में दिन-रात काम चल रहा है। यहां तक तक कि रविवार और अन्य अवकाशों के दिन भी कर्मचारी काम कर रहे हैं। 
 
इंडियन ऑइल ने एक कहा कि लॉकडाउन खुलने के बाद अचानक अन्य पेट्रोलियम उत्पादों जैसे पेट्रोल, डीजल, पेट्रोरसायन, विमान ईंधन आदि की मांग भी बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए उसने इन उत्पादों का पर्याप्त भंडारण पहले से ही कर लिया है। रिफाइनरियों और पाइपलाइन का उसका नेटवर्क उत्पादन बढ़ाने तथा इन उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तैयार है। हालांकि अभी उत्पादन कम किया गया है। (वार्ता)

Show comments

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

कौन हैं जंतर-मंतर के वायरल हो रहे मोहम्मद इरफान? क्यों राहुल गांधी पहुंचे उनके घर?

सभी देखें

NEET-UG Paper Leak : CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, आज फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

किसानों की मांगों पर कृषि मंत्री कंषाना का बड़ा आश्वासन, केंद्र से मूंग खरीद लक्ष्य बढ़ाने की मांग

यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर फंसे 13 भारतीय नाविक, ड्रोन और मिसाइल हमलों के बीच जान का खतरा

NEET विवाद, CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, छात्रों के उत्पीड़न का लगाया आरोप

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

अगला लेख