1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. LPG cylinder price for ujjawala scheme

6 माह में दूसरी बार सस्ती हुई रसोई गैस, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को कितने में मिलेगा सिलेंडर?

महिला दिवस पर मोदी सरकार ने 100 रुपए घटाए सिलेंडर के दाम

LPG cylinder
LPG gas cylinder : महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रसोई गैस के दाम 100 रुपए प्रति सिलेंडर कम करने का ऐलान किया। सरकार ने 6 माह में गैस सिलेंडर के दाम दूसरी बार घटाए हैं।  
 
मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।'
 
गौरतलब है कि वैसे तो तेल कंपनियां हर माह कमर्शिअल एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में बदलाव करती है लेकिन पिछले छह महीने में दूसरी बार घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कमी हुई है। 
 
इससे पहले मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों से पहले अगस्त के अंत में एलपीजी में 200 रुपए प्रति सिलेंडर की कटौती की गई थी।
 
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए क्या है दाम : मोदी सरकार ने गुरुवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए गैस सब्सिडी को बढ़ाकर 200 से 300 रुपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी कर दिया था। ऐसे में उन्हें दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर 503 रुपए का मिलेगा।
 
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अब एलपीजी सिलेंडर केवल 503 रुपए में और अन्य उपभोक्ताओं को सिलेंडर केवल 803 रुपए में मिलेगा।'
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पीएम मोदी ने दिए नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड, मैथिली ठाकुर कल्चरल को एम्बेसेडर ऑफ द ईयर