ramcharitmanas

महंगा हुआ रसोई गैस कनेक्शन, अब 750 रुपए ज्यादा देने होंगे

Updated: बुधवार, 15 जून 2022 (08:37 IST)
नई दिल्ली। घरेलू गैस के नए कनेक्शन की कीमतों में पेट्रोलियम कंपनियों ने इजाफा कर दिया है। 14.2 किलोग्राम वजन के नए कनेक्शन सिलेंडर के लिए अब 2,200 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। यह 16 जून से लागू होगी। अभी 1450 रुपए देने होते हैं। यदि कोई 2 सिलेंडरों का कनेक्शन लेगा तो उसे 4,400 रुपए सिर्फ सिलेंडर की सिक्यूरिटी मद में देने होंगे।
 
अब आपको नए कनेक्शन के लिए 14.2 किलोग्राम वजन के सिलेंडर के लिए अब 2200 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। 16 जून से नई कीमत देनी होगी। अभी 1450 रुपए देने होते हैं। यदि कोई दो सिलेंडर का कनेक्शन लेगा तो उसे 44 सौ रुपए सिर्फ सिलेंडर की सिक्योरिटी के मद में देने होंगे। पहले 2900 रुपए देने पड़ते थे। रेग्युलेटर के लिए अब 150 रुपए की जगह 250 रुपए खर्च करने होंगे। इंडियन ऑइल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि 5 किलोग्राम के सिलेंडर की सिक्योरिटी राशि अब 800 की जगह 1,150 रुपए कर दी गई है।
 
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के ग्राहकों को भी नई दरों से झटका लगा है। यदि इन ग्राहकों ने अपने कनेक्शन पर सिलेंडर को डबल किया तो दूसरे सिलेंडर की बढ़ी हुई सिक्योरिटी राशि देनी होगी। हालांकि यदि उज्ज्वला योजना में किसी को नया कनेक्शन मिलता है तो सिलेंडर की सिक्योरिटी की राशि पहले वाली ही देनी होगी।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख