ramcharitmanas

बेटियां बहुत बचा लीं, अब बेटों को भी बचा लो, ये लिखकर प्रेमी ने की आत्‍महत्‍या

Updated: बुधवार, 28 मई 2025 (16:48 IST)
देशभर में आत्‍महत्‍याओं के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब यूपी के गाजियाबाद में एक नवयुवक ने अपनी प्रेमिका की ब्‍लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्‍महत्‍या कर ली। युवक ने खुदकुशी से पहले वीडियो बनाई और सुसाइड नोट लिखा। युवक ने सुसाइड नोट को अपने परिजनों को भेजा। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

बता दें कि लोनी के बंथला इलाके में पवन कुमार (28) परिवार के साथ रहता था। वह ढलाई का काम करता था। मंगलवार रात उसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में उसने आत्महत्या करने की बात कही है।

ब्लैकमेलिंग से था परेशान : प्रेमिका और उसके दो साथियों पर उसने ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। ब्लैकमेल के चलते ही युवक ने खुदकुशी करने की बात कही है। वीडियो वायरल होने के बाद परिवार के लोग जब कमरे में पहुंचे तो पवन का शव फंदे से लटका हुआ मिला। पवन ने तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा है। पवन के परिजनों ने बताया कि युवती और उसके दो साथी सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। आरोपियों ने पवन से नगदी और कुछ जेवरात भी ले लिए हैं। एसीपी लोन सिद्धार्थ गौतम ने बताया मामले में जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।

क्‍या लिखा सुसाइड नोट में : पवन ने लिखा- बस मैं क्या ही कहूं। मैं अपने अंगूठे का निशान पेपर पर लगा रहा हूं। निवेदन यह है कि लड़कियां बहुत बचा लीं अब सब अपने बेटों को संभाल लो। मैं उस लड़की को बहुत प्यार करता था। लेकिन अब उसका दूसरा बॉय फ्रेंड मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। उसको सजा मिलनी चाहिए। मुझे इंसाफ दिला देना साहब। आज मैं हार गया हूं। इसलिए मुझे ऐसा कदम उठाना पड़ रहा है। बस सरफराज को (बीएनएस का सेक्शन 108) सजा दिला देना। ये सेक्शन बोलता है कि 10 साल की सजा और मिलनी चाहिए। रानी अंटी से भी पूछना चाहिए। सब लोगों के कहने पर मुझे ब्लैकमेल कर रही है। अनामिका मुझे पता है जिस तरह की धमकियां मुझे मिल रही हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्‍जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख