• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Loksabha speaker Sumitra mahajan on Jayalalitha
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 6 दिसंबर 2016 (08:55 IST)

साहसी, संघर्षशील एवं सशक्त नेता थीं जयललिता : महाजन

Sumitra mahajan
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री डॉ जे. जयललिता के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि जयललिता जी एक अत्यंत लोकप्रिय, साहसी, संघर्षशील एवं सशक्त नेता थीं।
 
उन्होंने कहा कि जयललिता का निधन तमिलनाडु और देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में एक कुशल प्रशासक की छवि प्रस्तुत की और ग़रीबों, महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की थी। दुःख की इस घड़ी में हम सबकी संवेदनाएं तमिलनाडु और देश के सभी नागरिकों के साथ है।
ये भी पढ़ें
जयललिता का निधन, राजाजी हॉल में अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़