ramcharitmanas
✕

लोकसभा में हंगामा जारी, छठे दिन भी नहीं चला प्रश्नकाल

Updated: सोमवार, 12 मार्च 2018 (13:37 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों एवं सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के एक घटक दल के अलग-अलग मुद्दों पर भारी हंगामे के कारण लोकसभा में सोमवार को लगातार छठे दिन भी कोई कामकाज नहीं हो सका और कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

एक बार के स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही 12 बजे दोबारा जैसे ही शुरू हुई, विभिन्न दलों के सदस्य हाथों में बैनर और तख्तियां लिए नारेबाजी करते हुए आसन के समीप पहुंच गए। अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की तेलुगू देशम पार्टी तथा वाईएसआर कांग्रेस के सदस्य आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने, अन्नाद्रमुक सदस्य कावेरी जल विवाद प्रकरण, तेलंगाना राष्ट्र समिति के सदस्य राज्य में आरक्षण का कोटा बढ़ाने तथा कांग्रेस सदस्य बैंक घोटाले के मामले में हंगामा करने लगे और तख्तियां लेकर और नारे लगाते हुए आसन के सामने आ गए।

हंगामे के बीच अध्यक्ष ने शोर शराबा कर रहे सदस्यों से कुछ कहने का प्रयास किया, लेकिन भारी हंगामे की वजह से उनकी आवाज सुनाई नहीं दी। शोरगुल के बीच उन्होंने प्रश्नकाल जारी रखने का प्रयास किया लेकिन हंगामे में कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। इसलिए श्रीमती महाजन ने पांच मिनट के भीतर ही सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी। बाद में भी यही स्थिति रही और सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। बजट सत्र के दूसरे चरण में विपक्षी दलों के भारी हंगामे के कारण लोकसभा में प्रश्नकाल लगातार छठे दिन नहीं चल सका। (वार्ता)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख