Hanuman Chalisa
✕

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने राजनाथ को घोषणा पत्र और जेटली को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी

Updated: रविवार, 6 जनवरी 2019 (21:22 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही माह शेष बचे हैं और ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंकने के मद्देनजर रविवार को नई समितियों का गठन किया है। घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) समिति के मुखिया राजनाथ सिंह को बनाया गया है जबकि प्रचार-प्रसार समिति के अध्यक्ष अरुण जेटली होंगे। सुषमा स्वराज को साहित्य निर्माण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सामाजिक-स्वयंसेवी संगठन संपर्क समिति के प्रमुख होंगे नितिन गडकरी। विभिन्न समितियां इस प्रकार हैं-
 
 
घोषणा पत्र समिति : राजनाथ सिंह (अध्यक्ष), सदस्य होंगे अरुण जेटली, निर्मला सीतारमन, थावरचंद गहलोत, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, केजी अलफोंस, शिवराज सिंह चौहान, किरण रिजूजू, सुशील मोदी, केशव प्रसाद मौर्य, अर्जुन मुंडा, राम माधव, भूपेंद्र यादव, नारायण राणे, मीनाक्षी लेखी,
डॉ. सजंय पासवान, हरिबाबू और राजेंद्र मोहन सिंह चीमा।
 
प्रचार-प्रसार समिति : अरुण जेटली (अध्यक्ष), सदस्य होंगे पीयूष गोयल, राज्यवर्धन राठौर, डॉ. अनिल जैन, डॉ. महेश शर्मा, सतीश उपाध्याय, राजीव चन्द्रशेखर और ऋतुराज सिन्हा।
 
सामाजिक-स्वयंसेवी संगठन संपर्क समिति : नितिन गडकरी (अध्यक्ष), सदस्य होंगे कैलाश विजयवर्गीय, सदानंद गौड़ा, कलराज मिश्र, शिवप्रसाद शुक्ला, विजय सांपला, एसएस अहलूवालिया, बंडारु दत्तात्रेय, सरदार आरपी सिंह, मांगेराम गर्ग, एल. गणेशन, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, भूपेन्द्र सिंह चूड़ासमा और मदन कौशिक।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख