dharma sangrah
✕

अफगानिस्तान में सोने की खदान धंसने से 30 व्यक्तियों की मौत

Updated: रविवार, 6 जनवरी 2019 (20:37 IST)
कुंदूज। उत्तर-पूर्व अफगानिस्तान में रविवार को सोने की एक खदान धंसने से कम से कम 30 व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। बदख्शां प्रांत में कोहिस्तान जिले के गवर्नर मोहम्मद रुस्तम राघी ने बताया कि जिले में हुई इस घटना में 7 व्यक्ति घायल हुए हैं।
 
 
ग्रामीणों ने सोने की तलाश के लिए नदी तल में 60 मीटर गहरे गड्ढे की खुदाई की थी। उसकी दीवार गिरने के दौरान वे उसके भीतर थे। यह स्पष्ट नहीं है कि यह गड्ढे की दीवार क्यों ढही लेकिन प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता निक मोहम्मद नजारी ने बताया कि खदान में काम करने वाले पेशेवर नहीं थे।
 
नजारी ने कहा कि ग्रामीण इस कार्य में दशकों से लगे हुए हैं लेकिन सरकार का उन पर कोई नियंत्रण नहीं है। हमने क्षेत्र में एक राहत टीम भेजी है लेकिन ग्रामीणों ने मौके से शवों को निकालना शुरू कर दिया है। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख