suvichar
✕

लोकसभा में हंगामा जारी, नहीं हो सका प्रश्नकाल

Updated: गुरुवार, 3 जनवरी 2019 (12:18 IST)
नई दिल्ली। अलग-अलग मांगों को लेकर अन्नाद्रमुक और तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) के हंगामे के कारण गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल बाधित रहा तथा सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।


सदन की कार्यवाही जैसे ही सुबह 11 बजे समवेत हुई, कांग्रेस सदस्यों ने सबरीमाला मंदिर का मुद्दा उठाया। अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने उन्हें शून्यकाल में मामला उठाने की अनुमति दी, जिसके बाद वे अपनी सीट पर बैठ गए। इस बीच अन्नाद्रमुक और तेदेपा के सदस्य हाथों में तख्तियां लेकर अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंच गए। वे जोर-जोर से नारेबाजी कर रहे थे।

अन्नाद्रमुक के सदस्य कावेरी नदी पर बांध निर्माण रोकने की मांग को लेकर सत्र के पहले दिन से ही हंगामा कर रहे हैं। तेदेपा की मांग आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने और वहां रेलवे जोन तथा इस्पात कारखाना बनाने की है।

श्रीमती महाजन ने हंगामा कर रहे सदस्यों को समझाने की कोशिश की। सदस्यों के नहीं मानने पर उन्होंने शोर-शराबे के बीच ही प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू की। कुछ सदस्यों ने कुछ पूरक प्रश्न भी पूछे, लेकिन अन्नाद्रमुक के सदस्यों ने कागज के टुकड़े हवा में उछालने शुरू कर दिए।

श्रीमती महाजन ने उन्हें आगाह किया कि वे ऐसा न करें अन्यथा उन्हें उन सभी को भी निलंबित करना पड़ेगा, लेकिन वे नहीं माने और कागज के टुकड़े उछालने का क्रम जारी रखा। शोर-शराबा बढ़ता देख अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

गौरतलब है कि अध्यक्ष ने बुधवार को भी अन्नाद्रमुक के 25 सदस्यों को कार्यवाही से पांच दिन के लिए निलंबित किया था।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख