Daily Horoscope
✕

धरती पर ‘लॉकडाउन’ वाली शादी से नहीं भरा मन तो इस जोड़े ने आसमान में दोबारा रचा ली शादी, 130 रिश्तेदार हुए शरीक!

Updated: सोमवार, 24 मई 2021 (15:04 IST)
धरती पर कई राज्‍यों की सरकारों ने कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा रखा है, बावजूद इसके लोग अपने काम करने के लिए अजीब अजीब तरीके निकाल रहे हैं। शादी करने का एक ऐसा ही मामला सामने आया है जो सोशल मीड‍िया में वायरल हो रहा है।

राकेश और दीक्षा मदुरै के रहने वाले हैं। उनकी शादी 20 मई को हुई थी, लेकिन प्रतिबंध की वजह से कम लोग शामिल हुए। इस आयोजन से उनका मन नहीं भरा तो उन्‍होंने करीब 131 लोगों के साथ एक बार फ‍िर से आयोजन किया और इस बार उन्‍होंने आसमान में हवाई जहाज में दोबारा शादी की।

अब अधि‍कारियों को समझ नहीं आ रहा है कि इस मामले में क्‍या कार्रवाई की जाए, क्‍योंकि यह अजीब तरह का उल्‍लंघन किया गया है, जिसके लिए कोई नियम तय नहीं है।

तमिलनाडु के मदुरै का यह कपल अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। इस कपल ने शादी प्लेन में की ताकि इसे यादगार बना सकें। दरसअल, तमिलनाडु में 24 मई से 31 मई तक टोटल लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी। ऐसे में राज्य में किसी तरह के आयोजन की इजाजत नहीं दी गई।

हालांकि, 23 मई को 1 दिन के लिए कोरोना कर्फ्यू में छूट दी गई थी। राकेश और दीक्षा ने भी 23 मई को शादी की, लेकिन हवाई जहाज में। इसमें 131 मेहमान भी आए थे। दोनों की शादी 20 मई को ही हो गई थी। लेकिन, तब बहुत कम रिश्तेदार शामिल हुए थे। कपल के मुताबिक, जैसे ही राज्य में एक दिन की छूट की घोषणा हुई तो उन्होंने शादी को यादगार बनाने का मन बनाया। कपल का कहना है कि सभी यात्रियों के RT-PCR टेस्ट कराए गए थे। इनकी रिपोर्टिव निगेटिव आने के बाद ही शामिल किया गया।

सोशल मीड‍िया में शादी के तस्वीरें वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कोई से मजेदार बता रहा है तो कोई इसे नियमों का उल्‍लंघन कह रहा है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

अगला लेख