dharma sangrah
✕

एलओसी के पहाड़ों पर बर्फबारी से सेना को मिलेगी राहत

Updated: मंगलवार, 19 दिसंबर 2017 (19:18 IST)
श्रीनगर। कश्मीर में हो रहे ताजा हिमपात के बाद स्थानीय लोग सर्दी से राहत महसूस जरूर करेंगें। बीते एक पखवाड़े से पूरी कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी था। अब हिमपात से इसमें राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि एलओसी के पहाड़ों पर भी जमकर बर्फ गिरी है लेकिन सेना को इस बार उम्मीद नहीं है कि बर्फबारी के कारण उसे घुसपैठ से राहत मिल पाएगी।
 
 
एलओसी के सीमावर्ती सेक्टरों में, राजौरी क्षेत्र से लेकर कारगिल के अंतिम छोर तक, बर्फ की सफेद और मोटी चादर बिछ गई है। सीमा के पहाड़ सफेद चादर में लिपटे नजर आने लगे हैं। इस बर्फबारी के कई लाभ सीमा पर तैनात सैनिकों को मिलने की उम्मीद है।
 
एलओसी के क्षेत्रों में होने वाली भारी बर्फबारी के बाद रक्षाधिकारियों को घुसपैठ के प्रयासों में कमी आने की सबसे बड़ी उम्मीद है। और यह उम्मीद बसंत ऋतु तक रहने की आस इसलिए बंध गई है क्योंकि जितनी बर्फ एलओसी के पहाड़ों पर गिर रही है, उसे पार करने की कोशिश करने का स्पष्ट अर्थ होगा मौत को आवाज देना।
 
 
सेनाधिकारियों के मुताबिक, अब उनके जवानों का ध्यान पाक सेना की गतिविधियों की ओर ही रहेगा और घुसपैठ की ओर से वे सुनिश्चित हो जाएंगे, लेकिन यह सुनिश्चितता इतनी भी नहीं हो सकती क्योंकि पूर्व का अनुभव यह रहा है कि बर्फबारी के बावजूद कई बार पाकिस्तान ने घुसपैठियों को इस ओर धकेलने की कोशिश की है।
 
एलओसी पर चौकसी तथा सतर्कता बरतने के लिए तैनात सैनिकों के लिए इस मौसम को राहत और आराम देने वाला कहा जाता रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारी बर्फबारी के कारण पारंपारिक घुसपैठ के मार्ग तो बंद हो ही जाते हैं पाक सैनिक भी गोलाबारी में कमी लाते रहे हैं।
 
 
लेकिन चौंकाने वाला तथ्य इस बर्फबारी के बाद का यह है कि इस बार भी सेना ने उन सीमा चौकियों को खाली नहीं करने का निर्णय लिया है जो ऊंचाई वाले स्थानों पर हैं और भारी बर्फबारी के कारण वहां तक पहुंच पाना संभव नहीं होता। ऐसा निर्णय कारगिल युद्ध के बाद ही लिया गया था।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख