Hanuman Chalisa

Live : मॉस्को में मोदी बोले, 140 करोड़ भारतीयों का प्यार लेकर आया हूं

Updated: मंगलवार, 9 जुलाई 2024 (12:15 IST)
live updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के दौरे पर रूस में है। वे आज राष्‍ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे। रूस यात्रा के बाद पीएम मोदी आज ही ऑस्ट्रिया के लिए रवाना हो जाएंगे। पल पल की जानकारी...


12:14 PM, 9th Jul
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टी-20 विश्व कप में भारत की जीत का जिक्र करते हुए कहा, भारत में आज का युवा आखिरी पल तक हार नहीं मानता, ठीक हमारी क्रिकेट टीम की तरह।
-2014 से पहले की स्थिति के विपरीत आज का भारत आत्मविश्वास से भरपूर है, और यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
-भारत आज बदल रहा है, क्योंकि वह अपने 140 करोड़ नागरिकों और दुनियाभर में बसे भारतीय समुदाय के लोगों की ताकत पर भरोसा करता है।
-पिछले दस वर्षों में भारत ने जिस गति से विकास किया है, उसे देख पूरी दुनिया आश्चर्यचकित है।

11:51 AM, 9th Jul
-मास्को में भारतीयों से बोले पीएम मोदी, 140 करोड़ भारतीयों का प्यार लेकर आया हूं।
-तीसरे टर्म में 3 गुना ताकत से काम करूंगा। भारत को ‍दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है।
-आज भारत बदल रहा है।
-2014 में सैकड़ों में स्टार्टअप होता था, अब लाखों में होता है।
-रूस भारत के सुख दुख का साथी। भारत का भरोसेमंद दोस्त।
-भारत और रूस कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।


11:29 AM, 9th Jul
भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने हाथरस के भगदड़ मामले की जांच का अनुरोध करने वाली याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का आदेश दिया। 12 जुलाई को होगी मामले में सुनवाई।

हाथरस भगदड़ मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने उत्तर प्रदेश सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। घटना के पीछे की वजहों की जांच के लिए गठित एसआईटी में आगरा जोन की अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अनुपम कुलश्रेष्ठ और अलीगढ़ मंडल आयुक्त शामिल थे। ALSO READ: हाथरस हादसा : SIT ने सौंपी 300 पेज की रिपोर्ट, बाबा का नाम गायब

11:25 AM, 9th Jul
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज द्विपक्षीय बात करेंगे।
-पीएम मोदी कुछ ही देर में मास्को में भारतीयों को संबोधित करेंगे।
<

#WATCH | Russian artists prepare to welcome Prime Minister Narendra Modi at the venue in Moscow, Russia where he will address the Indian Community shortly. pic.twitter.com/b1zOyBEAZA

— ANI (@ANI) July 9, 2024 >-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ही रूस से ऑस्ट्रिया यात्रा पर जाएंगे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

योगी सरकार की टेक्सटाइल नीति से यूपी को मिली नई पहचान, भारत टेक्स-2026 में गूंजा यूपी का विकास मॉडल

मुख्यमंत्री योगी ने 'विश्व युवा कौशल दिवस' के अवसर पर 11 युवाओं को किया सम्मानित

रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति से चमका UP, कई राज्यों को पीछे छोड़ा

अगला लेख