• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Live updates 31 march : super sunday of politics
Written By
Last Updated : रविवार, 31 मार्च 2024 (16:28 IST)

Live : मेरठ में पीएम मोदी बोले, भारत का समय आ गया है

modi
Live updates 31 march : मध्य दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की एक रैली और मेरठ में पीएम मोदी की सभा से देश में गरमाया राजनीतिक पारा। पल पल की जानकारी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, मेरठ की धरती क्रांतिवीरों की धरती है। मेरठ की धरती से मेरा कुछ अलग ही रिश्‍ता है। चौधरी चरण सिंह को नमन करता हूं। 2024 का चुनाव विकसित भारत के लिए है।

उन्‍होंने कहा कि चुनाव 2024 अभियान की शुरुआत मेरठ से ही। ज‍ब तीसरी अर्थव्‍यवस्‍था होगी तो गरीबी दूर होगी। 2024 का जनादेश तीसरी अर्थव्‍यवस्‍था बनाने के लिए।

04:13 PM, 31st Mar
मेरठ में पीएम मोदी बोले, 2024 का चुनाव विकसित भारत का चुनाव
2024 के चुनाव अभियान की शुरुआत मेरठ से ही। ये चुनाव तीसरी अर्थव्यवस्था के लिए।
पूरा देश कह रहा है तीसरी बार मोदी सरकार
भारत का समय आ गया है।

02:59 PM, 31st Mar
INDIA गठबंधन की महारैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह मंच है अनेकता में एकता, विविधता में एकता है, यह दर्शाने के लिए आज यह सभा आयोजित हुई है। जेल भेजने की धमकी देकर MP MLA खरीदें। अपनी पार्टी के नेताओं को भी डरा रहे हैं। ईडी सीबीआई का दुरोपयोग होता है। कांग्रेस को 3567 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया। लोकतंत्र बचाने के लिए हमको लड़ना है।

एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि इस सरकार ने दिल्ली के सीएम, झारखंड के सीएम को गिरफ्तार किया है और विभिन्न राज्यों के कई अन्य नेताओं को भी जेल में डाल दिया है। यह कार्रवाई लोकतंत्र और संविधान पर हमला है। इसे बचाना हमारी जिम्मेदारी है।
 
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। ये 140 करोड़ लोगों का देश है। ये क्या समझते हैं, इसको भी अंदर खत्म कर दो, उसको भी अंदर कर दो, ये नेता फ्रीज़ कर दो, क्या आप ऐसे जीत जाएंगे?  हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है, यूं कहने पर तो मुर्गों के सिर पर ताज होता है।
 
उन्होंने कहा कि मैं नमस्कार करता हूं कि इन्होंने (कल्पना सोरेन और सुनीता सोरेन) इतने दुख झेले, इन्होंने क्या-क्या नहीं देखा। अरविंद केजरीवाल को तो आप गिरफ्तार कर लेंगे लेकिन आप उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे? अरविंद केजरीवाल कोई व्यक्ति नहीं है, अरविंद केजरीवाल सोच का नाम है।

02:39 PM, 31st Mar
-कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की आवाज को दबाया जा रहा है। इस आवाज को कोई दबा नहीं सकता।
-ये लड़ाई संविधान बचाने के लिए हैं। संविधान खत्म हुआ तो देश नहीं बचेगा। संविधान गया तो आरक्षण गया।
हम सब एक साथ खड़े हैं।
-हमारे सभी बैंक खातों को बंद किया गया। चुनावों में मैच फिक्सिंग की जा रही है। इनकी फिक्सिंग को रोकिए।
-भाजपा चुनाव में बेईमानी से जीतना चाहती है। नेताओं को धमकाया जा रहा है। उन्होंने चुनाव से पहले गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाया।
-सही चुनाव हुए तो भाजपा 180 से पार नहीं पहुंच पाएगी।
-नोटबंदी और जीएसटी से किसको फायदा हुआ।
 

02:06 PM, 31st Mar
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने पहली रैली पटना में की, दूसरी मुंबई में की और तीसरी दिल्ली में हो रही है। देश के कोने-कोने में जहां भी हम जा रहे हैं, वहां जनता का साथ मिल रहा है। जिस हिसाब से देश को बांटने का काम किया जा रहा है। नफरत की राजनीति की जा रही है। हम चाहते हैं कि इस लड़ाई में हमें आपका साथ मिले।
 
उन्होंने कहा कि जो लोग नारा लगाते हैं कि अबकी बार 400 पार, उनका मुंह है, कुछ भी बोलेंगे लेकिन एक बात तय है कि जनता ही मालिक है। वे लोग नारा लगा रहे हैं तो ऐसा लग रहा है कि पहले से ही EVM सेटिंग हो चुकी है। देश में आघोषित इमरजेंसी लागू हो चुकी है। आज किसान तबाह हैं, युवा परेशान हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को किसानों से मिलने का समय नहीं है। मोदी जी मिलेंगे तो प्रियंका चोपड़ा से मिलेंगे, किसानों से नहीं मिलेंगे।

01:41 PM, 31st Mar
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की रैली को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन की पत्‍नी कल्‍पना सोरेन ने कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही है। आदिवासी, आधी आबादी की आवाज है।

कल्पना सोरेन ने कहा कि 2 महीने पहले हेमंत सोरेन जी को जेल में डाला गया। जनता जनार्दन है, जनता ताकतवर है। भारत की जनता सबसे बड़ी है। अब जनता को ही तानाशाह को उखाड़ फेंकना है। झारखंड झुकेगा नहीं INDIA झुकेगा नहीं।

01:07 PM, 31st Mar
sunita kejriwal
-केजरीवाल की पत्नी सुनीता का सवाल, क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए
-गठबंधन की रैली में केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने कहा कि केजरवाल शेर हैं।
-उन्होंने केजरीवाल को ईमानदार बताते हुए सवाल किया कि क्या उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
-उन्होंने केजरीवाल का संदेश पढ़ते हुए कहा कि मैं आज आपसे से वोट नहीं मांग रहा।
-केजरीवाल को ज्यादा दिनों तक जेल में नहीं रख पाएंगे।
-भारत मां दर्द में हैं। कुछ लोगों को भारत से नफरत। 
-दिल में इंडिया है। महान राष्‍ट्र का निर्माण करेंगे। 
-भारत के लोगों को 6 गारंटी देता हूं। सभी 6 गारंटी 5 साल में पूरी करेंगे।
-24 घंटे बिजली देंगे, पावर कट नहीं होगा। ऐसा भारत जो शिक्षा का केंद्र होगा।
-दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे।
-देश में हर व्यक्ति को इलाज की सुविधा देंगे। हर गांव में मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे।

01:03 PM, 31st Mar
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चुनावी बॉण्ड मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे भ्रष्ट जनता पार्टी बताया। कहा कि उसका असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह परिवार का मतलब नहीं समझते क्योंकि उसके लिए परिवार की जिम्मेदारी लेनी पड़ती है।
ठाकरे ने कहा कि कि जब कोविड-19 महामारी के दौरान मैं मुख्यमंत्री था तो मैंने संकल्प लिया था कि मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी है। आपके परिवार में केवल आप और आपकी कुर्सी है।
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने दावा किया कि भाजपा के पास अब कोई असली मुद्दा नहीं है क्योंकि चुनावी बॉण्ड की जानकारियां सामने आने से उसका नकाब उतर गया है।

12:25 PM, 31st Mar
इंडिया गठबंधन की रैली में केजरीवाल की पत्नी सुनीता और सत्येंद्र जैन की पत्नी नीलम भी मौजूद। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सौरेन भी रैली आईं।
रैली में इंडिया गठबंधन के सभी बड़े नेता शामिल। 

10:19 AM, 31st Mar
-दिल्ली भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, रामलीला मैदान पर एक साथ आ रहे सभी दल भ्रष्ट।
-गुनाह छिपाने के लिए वे एक साथ आ रहे हैं।
-दिल्ली सरकार जेल से चल रही है।

10:10 AM, 31st Mar
-मध्य दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के नेताओं की एक रैली के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैन्य बलों के कर्मियों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।
-दिल्ली पुलिस ने कोई मार्च न निकालने, कोई ट्रैक्टर-ट्रॉली न लाने और कोई हथियार न लाने समेत कुछ शर्तों के साथ रैली करने की अनुमति दी है।
-राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और सुनीता केजरीवाल समेत ‘इंडिया’ गठबंधन के शीर्ष नेताओं के इस रैली में शामिल होने की संभावना है।
यह रैली ऐसे वक्त में आयोजित की जा रही है जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है और विपक्ष ने भाजपा नीत केंद्र सरकार के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं।


10:09 AM, 31st Mar
मेरठ में अरुण गोविल के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा। मंच पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, जयंत चौधरी, अनुप्रिया पटेल, ओमप्रकाश राजभर, संजय निशाद भी दिखेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, बीते 10 वर्षों में हमारी सरकार ने अपने कामकाज से देशभर के मेरे परिवारजनों की आकांक्षाओं को नई उड़ान दी है। इसे और गति प्रदान करने के लिए देशवासियों ने लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा-एनडीए के साथ जाने का मन बना लिया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज दोपहर बाद करीब 3.30 बजे जनता-जनार्दन से आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिलेगा।