biodatamaker
✕

दिल्ली से यूपी रवाना हुई राहुल की भारत जोड़ो यात्रा (Live Updates)

Updated: मंगलवार, 3 जनवरी 2023 (11:52 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली से उत्तर प्रदेश की ओर रवाना हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’, कंझावला मामला, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा समेत इन खबरों पर मंगलवार, 3 दिसंबर को रहेगी सबकी नजर... पल-पल की जानकारी...
-कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मंगलवार को सुबह दिल्ली से उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गई जिसमें राहुल गांधी के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हैं।
-यह यात्रा सुबह करीब 10 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट के निकट जमुना बाजार से रवाना हुई और दोपहर को उत्तर प्रदेश के लोनी (गाजियाबाद) पहुंचेगी जहां से यह देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य में दाखिल होगी।
-‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को कन्याकुमारी से आरंभ हुई थी और गत 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची थी। नौ दिनों के विराम के बाद आज यह फिर से आरंभ हुई है और उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा, पंजाब तथा जम्मू-कश्मीर जाएगी।
<

LIVE: #BharatJodoYatra resumes from Kashmiri Gate, Delhi. https://t.co/LkmyYhTvt3

— Congress (@INCIndia) January 3, 2023 >
-राष्ट्रीय राजधानी के कंझावला में रविवार को हुई घटना की जांच में पता चला है कि पीड़ित युवती अकेली नहीं थी बल्कि उसकी एक सहेली उसके साथ थी, जो डर के कारण मौके से भाग गई थी। पुलिस ने सहेली को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।
-पुलिस के अनुसार, कंझावला में 20 वर्षीय युवती की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी और युवती को सुल्तानपुरी से कंझावाला तक करीब 12 किलोमीटर घसीटते हुई ले गई। रविवार को हुए हादसे में युवती की मौत हो गई थी।
-पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में युवती नव वर्ष की एक पार्टी में शामिल होने के बाद, देर रात करीब पौने दो बजे एक होटल से निकलती नजर आ रही है। वह गुलाबी रंग की और उसकी सहेली लाल रंग की टी-शर्ट पहने थी। शुरु में उसकी सहेली स्कूटी चला रही थी और युवती पीछे बैठी थी।
-पुलिस के अनुसार, फुटेज में बाद में युवती स्कूटी चलाती और उसकी सहेली पीछे बैठी नजर आ रही है। पुलिस ने बताया कि उसकी सहेली को मामूली चोटें आई थीं और वह घटना के बाद मौके से भाग गई, जबकि युवती कार के नीचे फंस गई जो उसे घसीटते ले गई।
-आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल कंझावला घटना में शामिल दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग करते हुए आज यानी मंगलवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से मुलाकात करेंगे।
-भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 134 नए मामले आए जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 2,582 हो गई है।
 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

MP DA Hike : दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार का कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत

गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता का कल अंतिम दिन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आयोजित की जा रही प्रतियोगिता

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

अगला लेख