Hanuman Chalisa
✕

उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद समेत 3 को आजीवन कारावास (live updates)

Updated: मंगलवार, 28 मार्च 2023 (14:20 IST)
उमेश पाल अपहरण मामले में प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व सांसद और माफिया डॉन अतीक अहम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इससे पहले मंगलवार को ही कोर्ट ने उसे दोषी ठहराया था। कोर्ट ने दिनेश पासी और हनीफ को भी आजीवन कारावास की सजा दी है। साथ ही तीनों पर 1-1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।आइए जानते हैं इस मामले से जुड़ी पल पल की जानकारी... 

-हालांकि कोर्ट ने अतीक के भाई अशरफ को इस मामले में बरी कर दिया है। 28 फरवरी 2006 को उमेश पाल का अपहरण हुआ था। उमेश पाल की 24 फरवरी 2023 को उस समय हत्या कर दी गई, जब वह अपने घर जा रहे थे। हमले में उनके साथ ही उनके 2 गनर्स की भी मौत हो गई थी। 
 
-उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने इस मामले में अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ समेत 9 लोगों पर मामला दर्ज कराया था। हालांकि जिस समय यह हत्या हुई उस समय अतीक अहमद गुजरात की साबरमती जेल में बंद था, जबकि उसका भाई अशरफ बरेली जेल में।
-सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अतीक अहमद की याचिका, हाईकोर्ट जाने की सलाह।

Atiq Ahmed: तांगे वाले के बेटे से लेकर सांसद-विधायक और यूपी के सबसे बड़े माफिया तक, ये है अतीक अहमद के गुनाहों की पूरी सूची
 
-अतीक ने याचिका में की थी यूपी की जेलों में नहीं रखने की अपील।
-अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज कोर्ट पहुंची पुलिस।
-अतीक अहमद को नैनी जेल से कोर्ट ले जाया जा रहा है।
-कुछ ही देर में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को MP, MLA की स्पेशल कोर्ट ले जाया जाएगा।
-अतीक अहमद के वकील ने कहा, दोषी हुए तो हाईकोर्ट जाएंगे
-प्रयागराज की MP-MLA स्पेशल कोर्ट 16 साल पुराने उमेश पाल अपहरण केस में आज सुबह 12:30 बजे फैसला सुनाएगी। इसी मुकदमे की पैरवी से लौटते समय 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। इस हमले में 2 सरकारी गनर राघवेंद्र सिंह और संदीप निषाद भी मारे गए थे।
-अदालत ने 11 मार्च को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट के फैसले से पहले बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद को साबरमती जेल और उसके भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ को बरेली जेल से प्रयागराज लाया गया है।
-भारत में एक दिन में लगातार चौथे दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 1,500 से ज्यादा नए मामले आए जबकि 4 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 10,981 पर पहुंच गई। महामारी से अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 841 लोग मारे जा चुके हैं।
-राहुल गांधी को 1 माह में खाली करना होगा सरकारी बंगला।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

अगला लेख