dharma sangrah
✕

निर्मला सीतारमण का बड़ा आरोप, सोनिया गांधी ने भाजपा सांसद को धमकाया (Live)

Published: गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (12:53 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कहे गए एक शब्द को लेकर गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। चौधरी ने गलती मानते हुए कहा कि उनके मुंह से चूकवश एक शब्द निकल गया। पल पल की जानकारी...

-निर्मला सीतारमण का बड़ा आरोप, सोनिया गांधी ने भाजपा सांसद को धमकाया। कहा-डोंट टॉक टू मी।
-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की एक टिप्पणी पर भाजपा के सांसदों के हंगामे के कारण लोकसभा की बैठक 4 बजे तक स्थगित।
-भाजपा ने कांग्रेस को ‘आदिवासियों, महिलाओं और गरीबों का विरोधी’ करार देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस पर माफी की मांग की। सत्तारूढ़ भाजपा सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल और शून्यकाल की कार्यवाही नहीं चल सकी।
-एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे बैठक शुरू होने पर भाजपा सदस्यों का शोर-शराबा जारी रहा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को कहते सुना गया कि सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए।
-हंगामा जारी रहने पर पीठासीन सभापति राजेन्द्र अग्रवाल ने सदन की कार्यवाही अपराह्न 4 बजे तक स्थगित कर दी।
-राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित।
-अधीर रंजन चौधरी लोकसभा से निलंबित, संसद की कार्यवाही में भाग नहीं ले पाएंगे।
-लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित।
-कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि अधीर माफी मांग चुके हैं।
-लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में की गई अपनी एक टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा कि उनके मुंह से चूकवश एक शब्द निकल गया और भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह इसे उठा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के पद पर चाहे किसी भी समुदाय का व्यक्ति आसीन हो, वह उसका पूरा सम्मान करते हैं।
-संसद के दोनों सदनों में उठा राष्‍ट्रपति के अपमान का मामला।
-लोकसभा में स्मृति ईरानी और राज्यसभा में निर्मला सीतारमण ने उठाया राष्‍ट्रपति के अपमान का मुद्दा। 
-कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की एक टिप्पणी पर भाजपा नेताओं के हंगामे के कारण गुरुवार को लोकसभा की बैठक शुरू होने के 5 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित।
-संसद में गुरुवार को भी निलंबित सांसदों का धरना जारी
-देश में फिर मिले 20,000 से ज्यादा नए मरीज, महाराष्‍ट्र, केरल, कर्नाटक समेत 9 राज्यों में डरा रहा है कोरोना।
-इराक में भी श्रीलंका जैसे हालात, संसद में घुसे प्रदर्शनकारी
-पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्सों, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्यप्रदेश, पूर्वी बिहार, तटीय आंध्रप्रदेश और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।
-अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, असम के सिक्किम भागों और मध्यप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
-उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बाकी पूर्वोत्तर भारत, छत्तीसगढ़, विदर्भ के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, केरल, तमिलनाडु, कोंकण और गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। -दक्षिण राजस्थान और सौराष्ट्र और कच्छ को छोड़कर देश के लाल हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।
-भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में 119 रनों से दी मात, 3-0 से जीती सीरीज

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख