Daily Horoscope
✕

सेना ने लद्दाख में LAC पर क्यों मांगा 5G का नेटवर्क, जानिए वजह

Updated: गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (12:41 IST)
जम्मू। लद्दाख सेक्टर में एलएसी पर चीनी सेना की घुसपैठ और तनाव के दो साल पूरे कर लिए जाने के बाद अप्रत्यक्ष युद्ध से निपटने की खातिर भारतीय सेना ने एलएसी पर 5जी नेटवर्क की मांग की है। इसके लिए उसने कई कंपनियों से इस शर्त के साथ टेंडर भी मांगें हैं कि वे इसे 12 महीनों के भीतर मुहैया करवाएंगी।
 
जून 2020 में जब लाल सेना लद्दाख सेक्टर में एक लाख से अधिक जवानों के साथ एलएसी के कई इलाकों पर कब्जा करके बैठ गई तो खराब नेटवर्क के कारण ही भारतीय सेना को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। इन मुसीबतों से छुटकारा अभी तक नहीं मिल पाया है।
 
दरअसल चीनी सेना 18000 फुट की ऊंचाई पर 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही थी और भारतीय सेना 4जी नेटवर्क का भी पूरा प्रयोग नहीं कर पा रही थी क्योंकि उसके अधिकतर नेटवर्क इन दुर्गम पहाड़ों पर अक्सर धोखा देते रहे हैं।
 
अब सेना ऐसा 5जी नेटवर्क इस सेक्टर में चाहती है जो सिर्फ वह ही इस्तेमाल कर सके। हालांकि सेना ने इस संबंध में डीआरडीओ से भी इस समस्या पर दो सालों से लगातार संपर्क साध रखा है पर उसे कोई हल नहीं मिल पाया। जिसका परिणाम यह है कि अक्सर नेटवर्क के धोखा दे जाने के कारण सेना को आप्रेशनल तैयारियों में रूकावटों का सामना करना पड़ रहा है।
 
सूत्रों के अनुसार, चीन ने एलएसी पर अपने अग्रिम और कब्जे वाले इलाकों तक आप्टिकल फाइबर का जाल बिछा रखा है और भारतीय सेना मोबाइल टावरों के अतिरिक्त सेटेलाइट पर आधारित नेटवर्क पर ही टिकी हुई है जो कई बार ठीक से नहीं चल पाते थे।
 
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख