Daily Horoscope

Live : UG NEET में गड़बड़ी के सिलसिले में CBI ने दर्ज की FIR

Updated: रविवार, 23 जून 2024 (15:25 IST)
Live Updates : देश के 6 सेंटरों पर 1563 बच्चों की NEET UG परीक्षा जारी। इस बीच नीट यूजी में गड़बड़ी के सिलसिले में CBI ने जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी ने मामले में FIR दर्ज की।   पल पल की जानकारी...


03:18 PM, 23rd Jun
UG NEET में गड़बड़ी के सिलसिले में CBI ने दर्ज की FIR 

11:57 AM, 23rd Jun
दिल्ली जल मंत्री आतिशी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि मैं इस अनशन पर इसीलिए बैठी हूं क्योंकि दिल्ली में पानी का बहुत संकट है। दिल्ली में अपना पानी नहीं है। दिल्ली का सारा पानी पड़ोसी राज्यों से आता है। दिल्ली में कुल पानी 1005 MGD है, जिसमें से 613 MGD (मिलियन गैलन प्रति दिन) हरियाणा से आता है लेकिन पिछले 3 हफ्ते से हरियाणा ने अपना पानी कम कर दिया है। वो दिल्ली को पानी नहीं दे रहे हैं।


07:42 AM, 23rd Jun
-आज होने वाली NEET PG परीक्षा स्थगित, नई तारीखों का एलान जल्द होगा। यह परीक्षा नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन कराता है।
-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उसने कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता पर हाल ही में लगे आरोपों के मद्देनजर -एहतियात के तौर पर 23 जून को होने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है।
-1563 छात्र आज दोबारा देंगे NEET UG एग्जाम। दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 बजे तक होगी परीक्षा।
-शिक्षा मंत्रालय ने NEET स्नातक (UG) परीक्षा 2024 में अनियमितताओं की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी।
-प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही केंद्र सरकार ने एनटीए के महानिदेशक (डीजी) सुबोध कुमार सिंह को हटा दिया।

07:38 AM, 23rd Jun
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, 'अब नीट-पीजी भी स्थगित! यह नरेन्द्र मोदी के राज में बर्बाद हो चुकी शिक्षा व्यवस्था का एक और दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण है। भाजपा राज में छात्र अपना करियर बनाने के लिए ‘पढ़ाई’ नहीं, अपना भविष्य बचाने के लिए सरकार से ‘लड़ाई’ लड़ने को मजबूर हैं।'
 
उन्होंने लिखा कि अब यह स्पष्ट है - हर बार चुपचाप तमाशा देखने वाले मोदी पेपर लीक रैकेट और शिक्षा माफिया के आगे पूरी तरह से बेबस हैं। नरेन्द्र मोदी की अक्षम सरकार छात्रों के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है - हमें देश के भविष्य को उससे बचाना ही होगा।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख