Hanuman Chalisa
✕

Live : सूर्य की किरणों से रामलला का सूर्याभिषेक, अयोध्या में दिखा दिव्य नजारा

Updated: बुधवार, 17 अप्रैल 2024 (12:25 IST)
Live Updates : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब। दोपहर 12 बजे हुआ श्री रामलला का 'सूर्य तिलक'। रामनवमी पर 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। पल पल की जानकारी...


11:59 AM, 17th Apr
कुछ ही देर में अयोध्या में होगा रामलला के सूर्य तिलक।

11:33 AM, 17th Apr
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, 'भारत के प्राण, सनातन जगत की सकल आस्था के केंद्र, हमारे आराध्य, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन अवतरण दिवस श्री राम नवमी की समस्त प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!'
 
उन्होंने कहा, शताब्दियों की प्रतीक्षा के उपरांत श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला का निर्मित नव्य, भव्य, दिव्य मंदिर कोटि-कोटि रामभक्तों और मानव सभ्यता को हर्षित, गर्वित कर रहा है। जय-जय श्री राम!

10:55 AM, 17th Apr
श्रृंगार हॉट से हनुमानगढ़ी मार्ग पर हादसा, भक्ति पथ पर गिरा शो लाइट का ऐंगल, ऐंगल की चपेट में आने से महिला घायल, आनन फानन में थाना राम जन्मभूमि प्रभारी ने पहुंचाया श्री राम अस्पताल, महिला खतरे के बाहर।
जर्जर पोल और अस्थाई छाजन को देखते हुए भक्ति पथ का श्रृंगार हाट से हनुमानगढ़ी का मार्ग किया गया बंद।
हनुमानगढ़ी चौराहे से अब हनुमान गढ़ी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को भेजा जा रहा है।

08:15 AM, 17th Apr
बुधवार को रामनवमी के दिन दोपहर के समय सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक पर पड़ेंगी और दर्पण व लेंस से जुड़े एक विस्तृत तंत्र द्वारा उनका 'सूर्य तिलक' संभव हो सकेगा। भगवान रामलला के ललाट पर सूर्य किरणें 12 बजकर 16 मिनट पर करीब पांच मिनट तक पड़ेंगी, इसके लिए महत्वपूर्ण तकनीकी व्यवस्था की गई है।
 
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि सूर्य तिलक के दौरान, भक्तों को राम मंदिर के अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए मंदिर ट्रस्ट द्वारा लगभग 100 एलईडी और सरकार द्वारा 50 एलईडी लगाई जा रही हैं। जो रामनवमी समारोह को दिखाएगा, लोग जहां मौजूद हैं वहां से उत्सव देख सकेंगे।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

पीयूष गोयल बोले- चुनाव में मदद के बदले कांग्रेस देती थी बड़े पद, अब संवैधानिक संस्थाओं को कर रही है बदनाम

इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

अगला लेख