ramcharitmanas
✕

live updates : यूपी में केजरीवाल ने बताई 4 खास बातें, अखिलेश बोले 140 सीटों के लिए तरसेगी भाजपा

Published: गुरुवार, 16 मई 2024 (14:14 IST)
live Updates : लोकसभा चुनाव में 5वें चरण के तहत गुरुवार को तेज हुआ चुनाव प्रचार। अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव ने गुरुवार को दावा किया कि भाजपा 140 सीटों के लिए तरसेगी और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। पल पल की जानकारी...


02:14 PM, 16th May
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एडिशनल CP और एडिशनल DCP नॉर्थ दिल्ली में AAP सांसद स्वाति मालीवाल के आवास पर पहुंचे। उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व PS विभव कुमार ने मारपीट की थी।

10:51 AM, 16th May
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान केजरीवाल और अखिलेश यादव ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा नहीं कहा है कि वे 75 साल की उम्र में इस्तीफा नहीं देंगे। पीएम मोदी का ये नियम उन्हीं के द्वारा बनाया गया है और मुझे उम्मीद है कि वे अपने नियम को फॉलो करेंगे, नहीं तो लोग कहेंगे कि पीएम मोदी ने ये नियम लालकृष्ण आडवाणी को हटाने के लिए बनाया था।
 
केजरीवाल ने कहा कि जब मैंने कहा था कि सीएम योगी को हटा दिया जाएगा, इस पर किसी भाजपा नेता की टिप्पणी नहीं आई। उनका हटना अब लगभग तय है।
 
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि 140 करोड़ की जनता इस बार इन्हें (भाजपा) 140 सीटों के लिए भी तरसा देगी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में ये 99 सीटों के खेल में उलझ जाएंगे, यहां उन्हें कुछ हासिल नहीं होगा।
 
केजरीवाल ने कहा कि आज लखनऊ में मैं उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से INDIA गठबंधन को वोट करने के लिए अपील करने आया हूं। मैं 4 बातें रखना चाहता हूं- 
1. इस चुनाव में PM मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं।
2. अगर ये लोग जीत गए तो योगी आदित्यनाथ को 2-3 महीने में CM पद से हटा दिया जाएगा
3. अगर ये जीत गए तो इनकी पूरी तैयारी है कि ये संविधान बदलकर SC,ST, OBC का आरक्षण खत्म कर देंगे और 4. देश भर से जो आंकड़े आ रहे हैं वह दिखा रहे हैं कि 4 जून को INDIA गठबंधन की सरकार बनने वाली है।

08:44 AM, 16th May
लोकसभा चुनाव 2024 में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पहली बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। वे लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

यूपी में घर-घर पहुंच रहा नारी सशक्तीकरण का संदेश, महिला कल्याण विभाग ने संभाली कमान

नवरात्र में योगी सरकार का बड़ा आयोजन, देवी मंदिरों में होंगे दुर्गा सप्तशती पाठ और देवी गीत

इंदौर-उज्जैन सहित मध्यप्रदेश के 12 जिलों में सूखे की आहट, पश्चिमी रीजन में 20 से 59 फीसदी तक कम बारिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

अगला लेख