biodatamaker
✕

रायसेन में बाघ ने इंसान को बनाया शिकार, वन विभाग की अपील, सावधान रहे लोग

Updated: गुरुवार, 16 मई 2024 (13:58 IST)
भोपाल। राजधानी भोपाल से सटे जिले रायसेन के औबेदुल्लागंज में एक बाघ को इंसान को मारकर खाने का सनसनीखेज मामला सामने है। मृतक मनीराज जाटव जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गया तभी बाघ ने उसे अपना शिकार बना लिया।

पूरी घटना भोपाल से सटे रायसेन वन परिक्षेत्र के खरवई बीट के रंगपुरा केसरी के जंगल में नीमखेड़ा इलाके की है। बताया जा रहा कि नीमखेड़ा में रहने वाला मनीराम जाटव नाम का शख्स जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गया था, इस बीच बाघ ने उसपर हमला कर दिया। मनीराम को मारकर बाघ ने उसका आधा शरीर खा लिया।

बाघ के इंसान को शिकार बनाने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग औऱ प्रशासन को दी। ग्रामीणों की सूचूना पर वन विभाग के एसडीओ सुधीर पाटले, रेंजर पाटीदार, वृजेंद्र तिवारी, डिप्टी रेंजर सीजन मीणा, सहित एसडीएम पीसी शाक्य मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। वहीं ग्रामीणों का दावा है कि बाघ आदमखोर हो गया है और वह अब और लोगों  को अपना शिकार बना सकता है। घटना के बाद से आसपास के कई गांवों में दहशत का माहौल है।

वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा कि पिछले लंबे समय से इलाके में दो बाघों का मूवमेंट था, नीमखेड़ा में बाघ रोड पार करते हुए लोगों को दिखाई दिया था। स्थानीय लोगों ने बाघ को रोड पार करते हुए दिखाई दिया था और उन्होंने बाघ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। वहीं पूरी घटना के बाद वन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने  की अपील की है।  
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

'यह शिवजी की बरात नहीं, हुड़दंगियों की जमात...' राहुल गांधी के बयान पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

वैष्णो देवी में डेढ़ किमी लंबी कतारें, 4 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ संभालने की चुनौती

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, दिल्ली-NCR समेत कई स्थानों पर तेज बारिश, IMD का अलर्ट

अगला लेख