biodatamaker
✕

Live Updates : पीएम मोदी ने की मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार की कामना, मिलने पहुंचे मांडविया

Updated: गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 (11:19 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस, आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई, राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद का दिल्ली दौरा समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर...


11:19 AM, 14th Oct
-नवाब मलिक का दावा, NCB ने मेरे दामाद समीर खान को निशाना बनाया।
-200 किलों गांजे की बरामदगी की बात गलत।
-मुझ पर कई तरह से हमले किए गए।
-8.5 माह मेरे दामाद को जेल में रहना पड़ा।

10:48 AM, 14th Oct
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
<

I pray for the good health and speedy recovery of Dr. Manmohan Singh Ji.

— Narendra Modi (@narendramodi) October 14, 2021 >-केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना।

10:20 AM, 14th Oct
-भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,987 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,40,20,730 हो गई।
-246 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,51,435 हो गई।
-देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,06,586 रह गई है।

10:19 AM, 14th Oct
-कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दूसरे आईपीएल क्वालीफायर के दौरान लीग की आचार संहिता के उल्लंघन के कारण फटकार लगाई गई है।
-रोमांचक मुकाबले में आउट होने के बाद कार्तिक को स्टम्प उखाड़ते देखा गया था 
-कार्तिक ने लेवल एक का अपराध स्वीकार किया है।

10:18 AM, 14th Oct
-ड्रग्स मामले में आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई आज।
-मुंबई की सेशन कोर्ट में आज 12 बजे सुनवाई।

10:17 AM, 14th Oct
-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इस साल परंपरा से इतर लद्दाख के द्रास क्षेत्र में जवानों के साथ दशहरा मनायेंगे।
-आमतौर पर राष्ट्रपति राष्ट्रीय राजधानी में दशहरा मनाते हैं।

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख