suvichar

live : 23 जून को फिर होगी ग्रेस वाले छात्रों की NEET परीक्षा, 30 जून से पहले आएगा रिजल्ट

Updated: गुरुवार, 13 जून 2024 (13:13 IST)
live updates : NEET रिजल्ट विवाद मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में छात्रों से ग्रेस छोड़ने या दोबारा परीक्षा देने को कहा। ग्रेस वाले छात्रों की परीक्षा 23 जून को होगी परीक्षा परिणाम 30 जून से पहले आएंगे। पल पल की जानकारी...


01:11 PM, 13th Jun
-हिमाचल प्रदेश ने पिछला बयान वापस लेते हुए सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उसके पास 136 क्यूसेक अतिरिक्त पानी नहीं है।
-सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली जल संकट पर कहा कि राज्यों के बीच यमुना जल बंटवारे का मुद्दा जटिल है और अदालत के पास तकनीकी विशेषज्ञता नहीं है।
-उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली सरकार को शाम 5 बजे तक ‘अपर यमुना रिवर बोर्ड’ को मानवीय आधार पर पानी की आपूर्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

11:34 AM, 13th Jun
-एडवोकेट श्वेतांक ने कहा कि हमने NEET परीक्षा के संबंध में जनहित याचिका दायर की थी। हमने लाखों छात्रों की ओर से कई मुद्दे उठाए थे। मुख्य मुद्दा यह पेपरलीक और अन्य गड़बड़ियां थीं, जिनका पालन NTA द्वारा किया गया। आज उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। न्यायालय ने निर्देश दिया है कि 23 जून को पुनः परीक्षा कराई जाएगी।

-सुप्रीम कोर्ट में NEET-UG 2024 परीक्षा की सुनवाई पर फिजिक्स वाला के CEO अलख पांडे ने कहा कि आज NTA ने खुद माना है कि जो ग्रेस मार्क्स दिया गया था उससे बच्चों में असंतोष है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जिन बच्चों को ग्रेस मार्क्स(1563) मिले थे, उन बच्चों का 23 जून को दोबारा एग्जाम लिया जाए। अब इनमें से जो बच्चे फिर से एग्जाम देना चाहते हैं वे दे सकते हैं जो नहीं देना चाहते हैं उनका असली स्कोर रहेगा।

पांडे ने कहा कि NTA ने सुप्रीम कोर्ट के सामने माना कि उनके द्वारा दिए गए ग्रेस मार्क्स गलत थे। सवाल यह है कि क्या NTA में कोई और विसंगति है जिसके बारे में हमें जानकारी नहीं है। पेपर लीक का मुद्दा खुला है और उस पर सुनवाई जारी रहेगी।

11:19 AM, 13th Jun
-केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को बताया, नीट-यूजी 2024 परीक्षा के 1,563 अभ्यर्थियों को कृपांक (ग्रेस मार्क) देने का एनटीए का फैसला वापस ले लिया गया है।
-केंद्र ने शीर्ष अदालत से कहा कि जिन 1,563 छात्रों को कृपांक दिए गए थे, उन्हें 23 जून को पुन: परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा।
-नीट-यूजी पुन: परीक्षा का परिणाम 30 जून को आएगा। MBBS, BDS और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 6 जुलाई को शुरू होगी।
-सुप्रीम कोर्ट ने कहा, नीट-स्नातक, 2024 परीक्षा में धांधली के आरोपों के मद्देनजर इसे रद्द करने के अनुरोध वाली याचिका समेत सभी अर्जियों को आठ जुलाई को सुनवाई के लिए लिया जाएगा।

07:50 AM, 13th Jun
दिल्ली एयरपोर्ट से कुवैत के लिए रवाना होने से पहले विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि हमने कल शाम पीएम के साथ बैठक की। वहां पहुंचते ही स्थिति साफ हो जाएगी। स्थिति यह है कि पीड़ित ज्यादातर लोग जल गए हैं और कुछ शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है। पीड़ितों की पहचान के लिए एक डीएनए परीक्षण चल रहा है। जैसे ही शवों की पहचान हो जाएगी, उनके परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा और शवों को वापस वायुसेना के प्लेन से लाया जाएगा। हमारे पास कल रात के नवीनतम आंकड़े हैं, हताहतों की संख्या लगभग 48-49 है, इनमें से 42 या 43 भारतीय लोग हैं। 

07:50 AM, 13th Jun
पेमा खांडू आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। समारोह में अमित शाह, जेपी नड्‍डा समेत कई दिग्गजों के शामिल होने की संभावना।

07:47 AM, 13th Jun
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी-7 उन्नत अर्थव्यवस्थाओं के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज शाम को इटली यात्रा पर रवाना होंगे। इटली के अपुलिया क्षेत्र के बोर्गो एग्नाजिया के आलीशान रिसॉर्ट में 13 से 15 जून तक आयोजित होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में यूक्रेन में चल रहे युद्ध और गाजा में संघर्ष का मुद्दा छाया रहने की संभावना है।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, उनके फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों, जापानी प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले शीर्ष नेताओं में शामिल हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी उनके देश पर रूसी आक्रमण पर एक सत्र में भाग लेने वाले हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख