Hanuman Chalisa
✕

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू : मोदी

Updated: रविवार, 4 फ़रवरी 2018 (22:29 IST)
बेंगलुरु। सिद्धरमैया सरकार पर बड़ा निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का नया कीर्तिमान रचने का आरोप लगाया और कहा कि इसके सत्ता से बाहर होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।


मोदी ने यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘कांग्रेस सरकार ‘एक्जिट गेट’ (निकास द्वार) पर खड़ी है।’ मोदी ने सिद्धरमैया सरकार पर कटाक्ष करते हुए इसे ‘दस प्रतिशत कमीशन वाली सरकार’ करार दिया। कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरते हुए कहा कि कानून के शासन की जगह, अपराधी शासन चला रहे हैं।
 
पैलेस ग्राउंड में रैली प्रदेश भाजपा के 85 दिवसीय ‘परिवर्तन यात्रा’ के संपन्न होने के मौके पर आयोजित की गई। इस रैली के द्वारा भाजपा ने इस वर्ष प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया। भाजपा ने राज्य में 150 से अधिक सीटों की लक्ष्य तय किया है।
 
मोदी ने कहा कि राज्य में ‘भगवा लहर’ है और कर्नाटक की जनता ने राज्य को कांग्रेस मुक्त बनाने और कांग्रेस संस्कृति से मुक्ति का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस सरकार दस प्रतिशत सरकार है जहां दस प्रतिशत कमीशन दिये बिना कोई काम नहीं होता। अगर यह किसी सरकार की पहचान है तो यह शर्म की बात है।’
 
राज्य पर भ्रष्टाचार के मामले में नया कीर्तिमान बनाने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस मुक्त सरकार का मतलब वंशवादी शासन, भाई भतीजावाद, भ्रष्टाचार और लूट से आजादी है।’

उन्होंने राज्य के दो मंत्रियों के आवासों पर आयकर के छापों और एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के छापे में बेनामी संपत्ति के खुलासे का जिक्र किया और कहा, ‘राज्य में स्टील माफिया, बालू माफिया और तबादला माफिया हैं।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने स्टील पुल बनाने के नाम पर करोड़ों रुपये की गड़बड़ी की साजिश रची।
 
मोदी ने कहा, ‘जनआक्रोश और भाजपा के प्रदर्शन के कारण परियोजना निरस्त कर दी गई।’ वह एक बड़े ट्रैफिक जंक्शन पर शहर में एक स्टील पुल परियोजना का जिक्र कर रहे थे जिसे जनआक्रोश के बाद निरस्त कर दिया गया। भाजपा और संघ परिवार के कार्यकर्ताओं की हत्याओं के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भाजपा और इससे जुड़े संगठनों के कई कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई।
 
उन्होंने कहा, ‘यह सामाजिक ताने बाने पर हमला है। मैं कर्नाटक की जनता से राज्य के सामाजिक ताने बाने पर हमला करने वाली सरकार के खिलाफ वोट देने की अपील करता हूं।’

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

"राहुल गांधी को भारत से इतनी नफरत क्यों?" कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बयान पर भड़की भाजपा, कह दी बड़ी बात

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

अगला लेख