dharma sangrah
✕

LOC पर पाक गोलाबारी में कैप्टन समेत 4 जवान शहीद

Updated: सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (10:23 IST)
श्रीनगर। एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में भारतीय सेना के कैप्टन समेत 4 जवान शहीद हो गए हैं तथा 4 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। इस गोलीबारी में कैप्टन कपिल कुंडू, शुभम कुमार, रामअवतार और हवलदार रोशनलाल के शहीद होने की पुष्टि हुई है।
 
 
पाक सेना को भी भारी क्षति पहुंचाने का दावा करते हुए रक्षा सूत्रों ने कहा कि पाक सेना के दर्जनभर सैनिक मारे गए हैं तथा उसके कई बंकरों और चौकियों को भी नेस्तनाबूद किया गया है।
 
उधर, एलओसी के तमाम इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पाकिस्तान ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के शाहपुर इलाके में एलओसी पर गोलाबारी की। सूत्रों के मुताबिक सुबह 11 बजे भारी फायरिंग शुरू हुई और अभी भी जारी है।
 
पाकिस्तानी सेना की ओर से बिना किसी उकसावे के अंधाधुंध गोलाबारी में सुबह 2 भारतीय सैनिक और 1 किशोरी घायल हो गए थे जबकि देर शाम पाक गोलाबारी के कारण 3 जवानों की मौत हो गई तथा 4 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
 
पाकिस्तानी सैनिक रिहाइशी इलाके के साथ-साथ भारतीय चौकियों को निशाना बना रहे हैं। भारतीय सेना पाक की इस कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। शाहपुर सेक्टर के पहाड़ी क्षेत्र से धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। पाक सेना को भी जबरदस्त क्षति पहुंची है। उसके दर्जनभर सैनिकों के मारे जाने का दावा भारतीय रक्षा सूत्र कर रहे हैं। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के शाहपुर इलाके स्थित एलओसी पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर अकारण गोलाबारी की। उन्होंने भारतीय चौकियों को छोटे स्वाचालित हथियारों व मोर्टार से निशाना बनाया। भारतीय सेना ने भी प्रभावी और मजबूत तरीके से जवाब दिया।
 
अधिकारी ने कहा कि एक 15 साल की लड़की और सेना का 1 जवान पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले शुक्रवार को बीएसएफ के महानिदेशक केके शर्मा ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय सरहद के बीएसएफ की तैनाती वाले हिस्से में 23-24 जनवरी से शांति है।
 
उन्होंने बताया था कि पाकिस्तान के अनुरोध पर 25 जनवरी को उसके रेंजरों के साथ फ्लैग मीटिंग में दोनों पक्षों ने तय किया था कि अंतरराष्ट्रीय सरहद पर संघर्षविराम का उल्लंघन नहीं किया जाएगा। हालांकि रविवार को पाकिस्तान ने हर बार की तरह एक बार फिर अपनी नापाक हरकत दिखा ही दी।
 
2003 में एक समझौते के बावजूद सीमा पर आए दिन पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन होता रहता है। कश्मीर का हिमालय क्षेत्र 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद की वजह रहा है। इस साल अब तक पाकिस्तान की तरफ से किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में 9 सुरक्षा बलों सहित कम से कम 17 लोग मारे गए हैं जबकि 70 अन्य घायल हो गए हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख