• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol diesel 7th October
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 7 अक्टूबर 2023 (11:34 IST)

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपरिवर्तित, जानिए राज्यों में क्या हैं ताजा भाव

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपरिवर्तित, जानिए राज्यों में क्या हैं ताजा भाव - Latest prices of petrol diesel 7th October
Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कच्चे तेल में गिरावट के बावजूद नरमी बनी हुई है। शनिवार सुबह डब्ल्यूटीआई क्रूड 82.81 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड भी 84.43 डॉलर प्रति बैरल पर व्यापार कर रहा है। देश में ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं।
 
देश के 4 महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई है। ईंधन की कीमत में उत्पाद शुल्क, मूल्यवर्धित कर (VAT) और डीलर कमीशन शामिल होता है इसलिए वैट की दरों में अंतर होने से अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फर्क होता है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.03 और डीजल 97.28, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार उत्तरप्रदेश में पेट्रोल 96.53 और डीजल 89.71, मध्यप्रदेश में 108.67 और डीजल 93.93, 
बिहार में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, राजस्थान में पेट्रोल 108.48 और डीजल 93.72 और
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 102.45 और डीजल 95.44 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
भाजपा- कांग्रेस में पोस्टर वार, राहुल को बताया 'नए युग का रावण' तो पीएम मोदी को कहा 'कठपुतली'