शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Lalu Yadav Misa Yadav Rashtriya Janata Dal
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 17 अगस्त 2017 (17:05 IST)

लालू की बेटी मीसा यादव को नोटिस

लालू की बेटी मीसा यादव को नोटिस - Lalu Yadav Misa Yadav Rashtriya Janata Dal
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सांसद बेटी मीसा भारती और मीसा के पति शैलेश कुमार को आयकर विभाग ने एक और नोटिस जारी कर आगामी सोमवार को पेश होने के लिए कहा है।
 
विभाग के सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि दोनों के खिलाफ एक स्थानीय अदालत में आपराधिक मामला दर्ज किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और उनके बेटे तथा बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी आपराधिक मामला दर्ज कराए जाने की संभावना है।
 
आयकर विभाग शेल कंपनियों के जरिए लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ दिल्ली और पटना में बेनामी संपत्ति मामले में महंगी संपत्तियां खरीदने की जांच कर रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आठ हजार करोड़ रुपए से अधिक की बेनामी संपत्ति मामले में 11 जुलाई को मीसा से पूछताछ की थी। उसने 12 जुलाई को हवाला मामले में लालू के दामाद शैलेश से कई घंटे तक पूछताछ की थी।
 
मीसा के चार्टर्ड एकाउंटेंट राजेश अग्रवाल के खिलाफ ईडी पटियाला हाउस अदालत में पहले ही आरोप पत्र दाखिल कर चुका है। इसी साल हवाला मामले में सुरेन्द्र जैन और वीरेन्द्र जैन की गिरफ्तारी के बाद जांच में राजेश का नाम सामने आया था। राजेश की गिरफ्तारी के बाद मामला मीसा और शैलेश से जुड़ता गया।
ये भी पढ़ें
योगी आदित्यनाथ का किसानों का तोहफा