गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Lalu Yadav health deteriorated after falling from the ladder, broken shoulder
Written By
Last Updated : सोमवार, 4 जुलाई 2022 (10:00 IST)

सीढ़ी से गिरने के बाद बिगड़ी लालू यादव की तबियत, कंधा टूटा, अस्पताल में भर्ती

सीढ़ी से गिरने के बाद बिगड़ी लालू यादव की तबियत, कंधा टूटा, अस्पताल में भर्ती - Lalu Yadav health deteriorated after falling from the ladder, broken shoulder
पहले से बीमार चल रहे लालू प्रसाद यादव सीढ़ी से फिसल गए गुजरते वक्त पैर शनिवार की रात लालू प्रसाद अपने कमरे से बाहर निकल रहे थे। उसी समय सीढ़ी पर पैर फिसल गया और वे गिर गए। इसके बाद उन्हें रात में ही डॉक्टर को दिखाया गया। जांच के बाद लालू यादव की एमआरआई भी करवाई गई है।

बता दें कि सीढ़ी से गिरने के बाद उनके दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई और कमर में भी चोट आई है। रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उन्हें एक माह पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात लालू प्रसाद अपने कमरे से बाहर निकल रहे थे। उसी समय सीढ़ी पर पैर फिसल गया और वे गिर गए। रात में ही डॉक्टर को दिखाया गया। तत्काल दवा देकर उन्हें राहत पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन सुबह होते-होते उनकी परेशानी बढ़ गई। इसके बाद उनकी जांच कराई गई। जांच में कंधा टूटने की रिपोर्ट आई। इसके बाद उन्हें आराम करने की सलाह दी गई। बता दें कि लालू प्रसाद पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है।