kalsarpa dosh calculator
✕

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की पेरोल अवधि खत्म, फिर पहुंचे रांची जेल

Updated: सोमवार, 14 मई 2018 (21:59 IST)
रांची। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव 3 दिनों की पैरोल खत्म होने के बाद सोमवार शाम वापस रांची पहुंच गए।
 
रांची हवाई अड्डे पर राजद अध्यक्ष के स्वागत के लिए दोपहर से ही बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। यादव के यहां पहुंचने के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागाह  ले जाया गया। औपबंधिक जमानत की सभी औपचारिकताएं पूरी होने तक यादव केंद्रीय कारागाह में रहेंगे। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एक बार फिर वे औपबंधिक जमानत पर बाहर होंगे।
 
उल्लेखनीय है कि झारखंड उच्च न्यायालय ने 11 मई को यादव को स्वास्थ्य कारणों से 6 सप्ताह की औपबंधिक जमानत दी है। इससे पूर्व यादव 3 दिन की पैरोल मिलने पर अपने बड़े पुत्र तेज प्रताप की शादी में शामिल होने के लिए 10 मई को रांची से पटना गए थे। 12 मई को बेटे की शादी में शामिल होकर पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद यादव सोमवार शाम रांची लौटे हैं। (वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख