biodatamaker

श्रीनगर की इस ‘अथॉरिटी’ का नाम सुनकर हंस-हंस के लोटपोट हुए लोग, अभि‍षेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘बदलो नाम’

Updated: गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (14:52 IST)
श्रीनगर की बेहद खूबसूरत डल झील कौन नहीं देखना चाहता है। यहां देश और विदेश से पर्यटक घूमने आते हैं और डल झील में शि‍कारा की सवारी करते हैं। हालांकि पिछले दो साल से जम्‍मू कश्‍मीर के श्रीनगर में इन खूबसूरत झीलों में कोरोना महामारी की वजह से सन्‍नाटा पसरा पडा था।

इसी वजह से झील में कचरा और गंदगी पसर गई है। लेकिन अब एक बार फि‍र से नागरिक डल झील के खूबसूरत नजारे का लुत्‍फ उठा सकेंगे।

दरअसल, जम्‍मू और कश्‍मीर के लेक एंड वॉटरवेज डवलेपमेंट अथॉरिटी यानि एलएडब्‍लूडीए Lakes and Waterways Development Authority (LAWDA) ने करीब दो साल बाद श्रीनगर की डल झील की सफाई के लिए अभि‍यान शुरू कर दिया है। इसमें श्रीनगर की और भी झीलें शामिल हैं, जिनकी सफाई की जाएगी और नागरिकों को आकर्षित किया जाएगा।

झीलों और जलमार्ग विकास प्राधिकरण (LAWDA) ने 30 सितंबर से श्रीनगर की झीलों की सफाई का काम शुरू कर दिया है। इस अभि‍यान को लेकर ट्व‍िटर पर बकायदा (LAWDA) नाम से ट्रेंड चल रहा है।

हालांकि कांग्रेस के नेता अभि‍षेक मनु सिंघवी ने इस अथॉरिटी का नाम बदलने के लिए श्रीनगर प्रशासन से चर्चा की है। उन्‍होंने ट्वीट कर के कहा है कि हालांकि मैं किसी का नाम बदलने के पक्ष में नहीं रहता हूं, लेकिन मैं जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों से झील और जलमार्ग विकास प्राधिकरण नाम की इस अथॉरिटी का नाम का बदलने या थोड़ा संशोधित करने का अनुरोध करता हूं

अब सोशल मीडि‍या पर चाहे जो भी मीम्‍स चल रहे हो, लेकिन श्रीनगर की इस अथॉरिटी की तारीफ हो रही है कि खूबसूरत श्रीनगर की बेहद खूबसूरत झीलों को एक‍ बार फि‍र से आकर्षक बनाने के लिए (LAWDA) ने कमर कस ली है।    

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी पर पाकिस्तान का बड़ा एक्शन: मसूद अजहर की गिरफ्तारी पर 70 लाख का इनाम

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल: 17 सांसद छोड़ सकते हैं NCPI का साथ, भाजपा में शामिल होने की तैयारी!

BJP प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट, पत्नी और माता-पिता ने भी नहीं दिया साथ? राजस्थान में चौंकाने वाला रिजल्ट

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

अगला लेख