• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. kurukshetra farmers protest mahapanchayat msp national highway block rakesh tikait
Written By
Last Updated : सोमवार, 12 जून 2023 (17:26 IST)

FarmersProtest : MSP को लेकर सड़क पर संग्राम, किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे को किया जाम

FarmersProtest : MSP को लेकर सड़क पर संग्राम, किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे को किया जाम - kurukshetra farmers protest mahapanchayat msp national highway block rakesh tikait
नई दिल्ली। किसान एक बार फिर सड़कों पर आंदोलन करने के लिए उतर गए है। किसान MSP पर सूरजमुखी की खरीदी को लागू करने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र में किसान नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बातचीत नाकाम हो गई है। बातचीत नाकाम होने के बाद कुरुक्षेत्र की पीपली रैली में किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। 
 
किसान नेता राकेश कुरुक्षेत्र में धरने पर बैठ गए हैं। आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किसानों की रिहाई की मांग भी की जा रही है। 
कुरुक्षेत्र के पीपली अनाज मंडी में आज ‘एमएसपी दिलाओ किसान बचाओ’ रैली का आयोजन किया गया। हरियाणा में सूरजमुखी के फसल की MSP पर खरीददारी की मांग को लेकर यह रैली की गई। 
 
रैली में हरियाणा के अलावा पंजाब और उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए हैं।