Daily Horoscope
✕

एक साथ चुनाव पर कोविन्द समिति ने अपनी प्रगति की समीक्षा की

Updated: सोमवार, 19 फ़रवरी 2024 (23:58 IST)
One nation, one election: 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' (One nation, one election) पर उच्च स्तरीय समिति ने पिछले साल सितंबर में अपने गठन के बाद से की गई प्रगति की सोमवार को समीक्षा की, वहीं अलग से समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने नई दिल्ली में देश में एक साथ चुनाव कराने पर विचार जानने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के साथ बातचीत जारी रखी।
 
एक आधिकारिक बयान के अनुसार कोविंद ने भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा और एस ए बोबडे, तथा दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल से मुलाकात की। बयान में कहा गया है कि समिति ने सोमवार को अपनी बैठक में अब तक की गतिविधियों और प्रगति की समीक्षा की।
 
बैठक में कोविंद के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे। समिति को मौजूदा संवैधानिक ढांचे को ध्यान में रखते हुए लोकसभा, राज्य विधानसभाओं, नगर पालिकाओं और पंचायतों के एक साथ चुनाव कराने की पड़ताल तथा और सिफारिशें करने का काम सौंपा गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख