Hanuman Chalisa

डॉक्टरों की 99 प्रतिशत मांगें मान लीं, पुलिस आयुक्त को हटाया जाएगा, बैठक के बाद बोलीं ममता बनर्जी

Updated: मंगलवार, 17 सितम्बर 2024 (00:58 IST)
kolkata doctor rape murder case : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार रात आंदोलनकारी कनिष्ठ चिकित्सकों की मांगों को मानते हुए घोषणा की कि कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक और चिकित्सा शिक्षा के निदेशक को पद से हटा दिया जाएगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद आंदोलनकारी कनिष्ठ डॉक्टरों ने कहा कि कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को हटाया जाना हमारी नैतिक जीत है।
 
चिकित्सकों के साथ बैठक के बाद बनर्जी ने कहा कि बातचीत ‘सफल’ रही और उनकी (चिकित्सकों) करीब 99 प्रतिशत मांगें मान ली गई हैं। आरजी कर अस्पताल मामले में अपने आवास पर आयोजित बैठक के बाद मुख्यमंत्री बनर्जी ने संवाददाताओं को बताया कि कोलकाता के नये पुलिस आयुक्त के नाम की घोषणा मंगलवार शाम चार बजे के बाद की जाएगी।
ALSO READ: कोलकाता डॉक्टर मर्डर केस, CBI को एक हफ्ते का और समय, सुप्रीम कोर्ट ने मांगी नई स्टेटस रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से काम पर लौटने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा, चिकित्सकों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी...मैं उनसे काम पर लौटने का अनुरोध करती हूं क्योंकि आम लोग प्रभावित हो रहे हैं।
 
बैठक के बाद क्या बोलीं ममता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमने जूनियर डॉक्टरों के साथ बैठक की। उन्होंने अपने मुद्दे रखे। उनकी 5 मांगें थीं, जिनमें से पहली थी कि मामले की जांच CBI से कराई जाए, जो हो रही है।
 
इसके अलावा उनकी 4 मांगें थीं, जिनमें से एक थी कि डीएमई, डीएचएस और स्वास्थ्य के प्रधान सचिव को हटाया जाए। हमने उन्हें समझाया कि अगर सभी को एक साथ हटा दिया जाएगा तो प्रशासन कैसे चलेगा। उनकी मांगों के अनुसार, हमने डीएमई, डीएचएस को हटाने का फैसला किया है। 
ALSO READ: Big Breaking : कोलकाता कांड में CBI का बड़ा एक्शन, RG कर कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष गिरफ्तार
उनकी अगली मांग थी कि CP विनीत गोयल को हटाया जाए, विनीत गोयल ने बैठक में कहा कि वह पद से हट जाएंगे। कल शाम 4 बजे के बाद विनीत नए सीपी को कार्यभार सौंपेंगे, कल नए सीपी और पुलिस में कुछ और बदलाव होंगे, जिसके बारे में मुख्य सचिव शाम 4 बजे के बाद जानकारी देंगे। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

Gen Z के प्यार और रिश्तों पर गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की दो टूक बातें, 'Situationship' से 'Soulmate' तक हर सवाल का जवाब

अगला लेख