dharma sangrah

जानिए, शीतलहर और गंभीर ठंड में क्‍या अंतर है...

Updated: रविवार, 19 दिसंबर 2021 (19:54 IST)
देश के ज्यादातर हिस्से जैसे- दिल्ली, उत्‍तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग के मुताबिक जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है और यही स्थिति कम से कम 2 दिन रहती है तब शीतलहर शुरू हो जाती है। आइए, जानते हैं शीतलहर और गंभीर ठंड में क्‍या अंतर है...

खबरों के अनुसार, देश के ज्यादातर हिस्से इस समय शीतलहर की चपेट में हैं, वहीं कहीं-कहीं तो गंभीर ठंड से लोग परेशान हैं, जहां पारा शून्‍य से नीचे चला गया है। अगले 3 दिनों तक शीतलहर से किसी तरह के राहत न मिलने का अनुमान जताया है।

मैदानी और पहाड़ी इलाकों के लिए शीतलहर के पैमाने अलग-अलग हैं। मैदानी इलाकों में अगर किसी मौसम स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहे या फिर यह सामान्य तापमान से 4.5 डिग्री से लेकर 6.4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो तो ये स्थिति शीतलहर कहलाएगी।

वहीं दूसरी ओर अगर मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरकर 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए या फिर न्यूनतम तापमान में सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गिरावट दिखे तो यह सीवियर कोल्ड वेव यानी गंभीर शीतलहर कही जाएगी।

जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गिरावट दर्ज हो तो सीवियर कोल्ड डे यानी 'गंभीर ठंड वाला दिन' कहलाता है। वहीं पहाड़ी इलाकों में अगर न्यूनतम तापमान शून्य या उससे नीचे हो जाए तो कोल्ड वेव यानी गंभीर शीतलहर मानी जाती है।

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

कृति सेनन के राखी विज्ञापन पर क्यों मचा विवाद? राहुल गांधी के समर्थन से फिर गरमाई बहस, कंगना ने दिया था बयान

India China Relations : भारत-चीन संबंधों में आई नई गर्माहट, अजीत डोभाल का बड़ा बयान, बोले- मोदी-शी जिनपिंग ने दी स्पष्ट दिशा

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी मध्यप्रदेश सरकार!

अगला लेख