Daily Horoscope
✕

आपातकाल में RSS ने नहीं किया था कोई समझौता : गोविंदाचार्य

Updated: सोमवार, 2 जुलाई 2018 (20:10 IST)
नई दिल्ली। प्रख्यात चिंतक एवं सामाजिक कार्यकर्ता केएन गोविंदाचार्य ने इस बात का खंडन किया है कि आपातकाल के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने सरकार से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा है कि आपातकाल में संघ के कार्यकर्ताओं को ही सर्वाधिक निशाना बनाया गया था।
 
 
दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (डीजेए) की ओर से आयोजित 'आपातकाल और पत्रकारिता विषय' पर राजधानी में शनिवार को आयोजित चर्चा में 70 के दशक के छात्र आंदोलन में गहराई से जुड़े और जून 1975 में लागू आपातकाल में घोषित 19 माह के आपातकाल की मार झेलने वाले गोविंदाचार्य और जाने-माने पत्रकार एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष रामबहादुर राय ने लोकतांत्रिक भारत के उस दौर के अपने कुछ अनुभव और जानकारी रखी।
 
इस कार्यक्रम में 200 से अधिक पत्रकारों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया जिनमें वरिष्ठ पत्रकार, संपादक एवं माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति अच्युतानंद मिश्र, वर्तमान कुलपति जगदीश उपासने, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत विश्नोई, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया (एनूयूजे-आई) के अध्यक्ष अशोक मलिक, महासचिव मनोज वर्मा, उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, कोषाध्यक्ष राकेश आर्य, एनयूजे के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रभु और केएन गुप्ता, डीजीए अध्यक्ष मनोहर सिंह, महासचिव डॉ. प्रमोद कुमार और डीजेए के पूर्व अध्यक्ष अनिल पांडे आदि शामिल थे। (वार्ता)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख