Hanuman Chalisa

जून में जीएसटी राजस्व संग्रह 95,610 करोड़ पर पहुंचा

Updated: सोमवार, 2 जुलाई 2018 (19:14 IST)
नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के तहत चालू वित्त वर्ष में 13 लाख करोड़ रुपए के राजस्व प्राप्त करने के लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाते हुए इस वर्ष जून महीने में 95,610 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया जबकि इससे पिछले महीने में यह राशि 94,016 करोड़ रुपए रही थी।
 
 
पिछले वित वर्ष में जीएसटी संग्रह का मासिक औसत 89,885 करोड़ रुपए था, हालांकि अप्रैल में 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ था। हालांकि इसके बाद मई के राजस्व में कमी आई थी लेकिन अब मई की तुलना में जून में राजस्व संग्रह में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
 
वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में 13 लाख करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित हो जाएगा, क्योंकि जीएसटी पंजीकरण कराने वाले कारोबारियों की संख्या बढ़ रही है और ई-वे बिल लागू किया गया है जिससे अगले कुछ महीने में मासिक 1 लाख करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया जाना संभव हो जाएगा।
 
जून 2018 में 95,610 करोड़ रुपए का कुल सकल राजस्व संग्रह किया गया जिसमें से सीजीएसटी 15,968 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 22,021 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 49,498 करोड़ रुपए (आयातों पर संग्रहीत 24,493 करोड़ रुपए सहित) एवं 8,122 करोड़ रुपए (आयातों पर संग्रहीत 773 करोड़ रुपए सहित) हैं। जून तक मई महीने के लिए फाइल किए गए जीएसटीआर थ्रीबी रिटर्न की कुल संख्या 6,469 लाख है।
 
जून महीने में निपटान के बाद केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा अर्जित कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 31,645 करोड़ रुपए एवं एसजीएसटी के लिए 36,683 करोड़ रुपए है। जून में केंद्र एवं राज्यों के बीच 50,000 करोड़ रुपए का निपटारा किया गया है। इस वर्ष फरवरी में किए गए 35,000 करोड़ रुपए के पहले के अस्थायी निपटान के अतिरिक्त जून में 50 हजार करोड़ रुपए का निपटान किया गया है। (वार्ता)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

छत्तीसगढ़ में 'पीएम आवास' पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

अगला लेख