dharma sangrah
✕

कांग्रेस को बड़ा झटका, TMC में शामिल होंगे कीर्ति आजाद

Updated: मंगलवार, 23 नवंबर 2021 (10:15 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में आज कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ममता बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकती हैं। कीर्ति आजाद के TMC में शामिल होने की खबरों ने दिल्ली की सियासत को गरमा दिया है।
 
 
प्रारंभिक जीवन : कीर्ति आजाद का जन्‍म 2 जनवरी 1959 को बिहार के पुरनिया में हुआ था। आजाद ने दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में स्‍नातक किया है।
 
पारिवारिक पृष्‍ठभूमि : कीर्ति आजाद के पिता का नाम भगत झा आजाद है, जो बिहार के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं। आजाद के परिवार में पत्‍नी पूनम और दो बच्‍चे पुत्र सूर्या और पुत्री सौम्‍या हैं। 
 
करियर : वे क्रिकेट के अंतरराष्‍ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं और खेल गतिविधियों को प्रोत्‍साहन देने वाली संस्‍थाओं से जुड़े हुए हैं। 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्‍य रहे हैं कीर्ति आजाद।
 
राजनीतिक पृष्‍ठभूमि : उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1993 में बीजेपी विधायक के रूप में दिल्ली की गोल मार्केट विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर की। 1993 से 1998 तक वे दिल्‍ली विधानसभा के सदस्‍य रहे। 1999 में वे लोकसभा चुनाव में निर्वाचित हुए। 
 
2009 में वे लोकसभा चुनावों में दोबारा विजयी रहे। 31 अगस्‍त 2009 को उन्‍हें मानव संसाधन विकास समिति का सदस्‍य मनोनीत किया गया। इसके बाद 9 जून 2013 से उन्‍हें गृह समिति का सदस्‍य भी बनाया गया।

बीजेपी नेता अरुण जेटली से विवाद के बाद वे 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। 2019 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वे दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में है।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर टॉप शहरों की सूची से बाहर, 8 साल से था नंबर-1

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

अगला लेख