biodatamaker

बड़ी खबर, फ्रांस के पीएम जीन कास्टेक्स कोरोना से संक्रमित

Updated: मंगलवार, 23 नवंबर 2021 (09:22 IST)
पेरिस। फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। बेल्जियम यात्रा से लौटने के कुछ घंटे बाद ही उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
 
पीएमओ ने एक बयान जारी कर कहा कि कास्टेक्स अगले 10 दिन तक पृथक-वास में रहकर अपने काम करते रहेंगे। अधिकारियों ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि कास्टेक्स को संक्रमण के कोई लक्षण थे या नहीं।
 
जीन कास्टेक्स के बेल्जियम से लौटने के बाद उनकी एक बेटी संक्रमित पाई गई थी, जिसके बाद कास्टेक्स की 2 जांच की गई और वह दोनों में संक्रमित पाए गए। कास्टेक्स ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू से ब्रसेल्स में मुलाकात की थी।
 
सरकारी प्रसारक आरटीबीएफ के अनुसार, क्रू के कार्यालय ने बताया कि उनकी मंगलवार को जांच की जाएगी और रिपोर्ट आने तक वह पृथक-वास में रहेंगे।
 
फ्रांस में 75 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी टीके लगने के बावजूद, बीते कुछ हफ्तों से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अधिक संख्या में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है और संक्रमण से मौत के मामले भी बढ़े हैं।
 
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी पिछले साल दिसंबर में संक्रमित हो गए थे और कई अन्य मंत्री भी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख