Hanuman Chalisa

सिंगल मदर होना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं-कीर्ति

वृजेन्द्रसिंह झाला
यूं सिंगल पेरेंट होना ही अपने आप में मुश्किल काम है, मगर सिंगल मदर्स के लिए यह काफी चुनौतीपूर्ण है। बच्चों के साथ खुद की देखरेख करना आसान नहीं है। ...और जब आप काम के लिए बाहर कदम रखते हैं तो मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।
 
फिल्म 'तेरा मोह' में सिंगल मदर्स की भूमिका निभा रहीं हिन्दी और मराठी फिल्मों की अभिनेत्री कीर्ति अडारकर कहती हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे फिल्मों में काम करेंगी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। मैं सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी थी, मराठी ‍नाटकों में भी मैंने काम किया था। इसके लिए मुझे राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।
 
मेरे पति मजाक में कहा करते थे कि काम 24 घंटे करती हो और इनकम नाम पर कुछ भी नहीं है। हालांकि यह सब मैंने हॉवी के लिए ही किया था, लेकिन सीखी हुई चीजों का फायदा जीवन में जरूर मिलता है। पुरस्कार मिलने के बाद मुझे फिल्मों के ऑफर भी मिले, लेकिन मैंने इंकार कर दिया।
 
जीवन में एक मोड़ ऐसा भी आया जब मैंने खुद को ऐसे दोराहे पर पाया, जहां मुझे फैसला करना था कि आखिर मुझे करना क्या है। चूंकि मैं लंबे समय से मेडिटेशन कर रही हूं, एक दिन ध्यान के दौरान अहसास हुआ कि मुझे एक्टिंग ही करनी है। मेरे इस फैसले में मेरी फेमिली ने भी पूरा सपोर्ट किया। 
इसी सिलसिले में मैं एक ऑडीशन देकर भूल गई। फिर अचानक मुझे एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट ‘रिवेलियस फ्लॉवर’ का ऑफर मिला। यह महान दार्शनिक ओशो रजनीश पर केन्द्रित फिल्म थी। इस फिल्म में मुझे ओशो की नानी का रोल मिला, जिसे वे सबसे अधिक प्यार करते थे।
 
बस, यहीं से मेरा एक्टिंग का सफर शुरू हो गया। इसके बाद मैंने अकीरा, नीरज, बार-बार देखो, भिकारी, मराठी फिल्म वेंटीलेटर में काम किया। वेंटीलेटर को राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। फिल्म 'तेरा मोह' एक चतुष्कोणीय प्रेमकथा है। इसमें कीर्ति नायक की मां का रोल कर रही हैं, जो सिंगल मदर हैं। कीर्ति कई विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं, जबकि कई अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट भी उनके पास हैं।
 
कीर्ति किन्नरों पर केन्द्रित एक ऑस्ट्रेलियन प्रोजेक्ट में भी काम कर चुकी हैं। इसमें फिल्म एक ऐसी मां की पीड़ा और मनोदशा को दिखाया गया है, जिसे बाद में पता चलता है कि उसका बेटा किन्नर है। वह सोचती है कि इसमें उसका क्या दोष है, उसने तो एक बेटे को जन्म दिया है। इस फिल्म को मेलबोर्न में पुरस्कार भी मिल चुका है।
 

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

LIVE: जंतर मंतर से संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, दिल्ली पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

CJP Protest Live Updates: NEET पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के दावों पर गरम हुई राजनीति

CJP Protest Live Updates: जानिए जंतर-मंतर पर अचानक कैसे बेकाबू हुआ प्रदर्शन? ग्राउंड से पढ़ें पूरी रिपोर्ट

जम्मू-कश्मीर के डोडा में दर्दनाक हादसा: रग्गी नाला में भूस्खलन, कई वाहनों पर गिरे पत्थर

अगला लेख