Hanuman Chalisa
✕

किकी चैलेंज पर यह कैसी जागरूकता, जयपुर पुलिस ने जिंदा को बता दिया मुर्दा

Updated: गुरुवार, 2 अगस्त 2018 (14:15 IST)
दुनियाभर में इन दिनों किकी चैलेंज छाया हुआ है। इस चैलेंज में चलती गाड़ी से उतरकर गाड़ी का दरवाजा खुला रखना होता है और फिर ड्रेक के पॉपुलर सांग 'किकी डू यू लव मी' की धुन पर चलती गाड़ी के साथ डांस करना होता है। युवा अपनी जान जोखिम में डालकर इस चैलेंजे के वीडियो पोस्ट कर रहे हैं।


जान की जोखिम को देखते हुए पुलिस युवाओं को इस चैलेंज से दूर रहने की सलाह भी दे रही है, लेकिन जयपुर ने की एक कोशिश से उसकी किरकिरी हो गई। मुंबई पुलिस, बेंगलुरु, चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश और दिल्ली पुलिस ने भी किकी को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

 
 
जयपुर पुलिस ने एक युवक का फोटो यह बताकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया कि किकी चैलेंज को पूरा करने की कोशिश में युवक की जान चली गई, लेकिन वह जिंदा निकला। जवाहर सुभाष चंद्र नाम का यह युवक कोच्चि का रहने वाला है। उसके परिवार वालों ने जयपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी।  
 
खबरों के अनुसार जयपुर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने भी माना है कि जवाहर जिंदा है। पुलिस कमिश्नर ने सफाई दी कि पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने यह फोटो एक वेबसाइट से खरीदा था। पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जवाहर की तस्वीर पर हार पहनाकर मैसेज लिखा कि 'मौत को चैलेंज मत करो। ऐसे बकवास स्टंट से दूर रहो और अपने दोस्तों को भी सुरक्षित रहने का संदेश दो।' फोटो के नीचे यह भी लिखा है कि जवाहर का जन्म फरवरी 1995 में हुआ और किकी चैलेंज के कारण जुलाई 2018 में मौत हो गई। किकी के प्यार ने उसे मौत के दरवाजे तक पहुंचा दिया।

इन देशों में बैन, चैलेंज लेने वालों को जेल : मिस्र, जॉर्डन और यूएई में किकी चैलेंज को बैन किया जा चुका है। दुबई और अबुधाबी में चुनौती को स्वीकार करने वालों को जेल भेजा गया है।
 
कहां से हुई किकी की शुरुआत : 30 जून को अमेरिका के कॉमेडियन शॉकर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे 'किकी डू यू लव मी' की धुन पर डांस करते हुए नजर आए थे। इसके बाद  दुनियाभर में लोगों के बीच यह वायरल हो गया।  (फोटो : सोशल मीडिया)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

अगला लेख