• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023
  4. Kharge says PM Modi poisonous snake
Written By
Last Updated : गुरुवार, 27 अप्रैल 2023 (16:07 IST)

जहरीले सांप जैसे हैं मोदी, मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान

जहरीले सांप जैसे हैं मोदी, मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान - Kharge says PM Modi poisonous snake
Mallikarjun Kharge on PM Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान देते हुए कहा कि वे जहरीले सांप जैसे हैं, अगर आप जहर चखेंगे तो मर जाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जहरीले सांप जैसे हैं। आप सोचेंगे कि जहर है या नहीं। लेकिन चख लिया तो मर जाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर बवाल मच गया।
 
खरगे के बयान पर ट्वीट करते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रुमख अमित मालवीय ने कहा कि अब कांग्रेस अध्‍यक्ष खरगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जहरीला सांप कह रहे हैं। सोनिया गांधी के 'मौत का सौदागर' से जो शुरू हुआ और उसका अंत कैसे हुआ, हम जानते हैं, कांग्रेस लगातार नई गहराईयों में उतरती जा रही है। हताशा से पता चलता है कि कांग्रेस कर्नाटक में जमीन खो रही है और इसे जानती है।
 
मामले पर सफाई देते हुए खरगे ने कहा कि मैं किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करता। उन्होंने कहा कि मैंने मोदी को नहीं भाजपा को जहरीले सांप जैसा बताया।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होना है। ऐसे में खरगे का यह बयान कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
ये भी पढ़ें
मोदी की तुलना जहरीले सांप से कर फंसे मल्लिकार्जुन खड़गे, BJP ने सोनिया गांधी के मौत के सौदागर वाले बयान की दिलाई याद