dharma sangrah
✕

केजरीवाल ने बीजेपी को लेकर कर दी चौंकाने वाली भविष्यवाणी, बताया कितनी सीटें मिलेंगी

Updated: शनिवार, 28 दिसंबर 2024 (15:01 IST)
अगले साल यानी साल 2025 में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जल्द ही चुनावों की तारीखों की घोषणा हो सकती है। इस बीच राजनीतिक हमले भी तेज हो गए हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। चुनावी शोर शराबे के बीच दिल्ली के उपराज्यपाल ने AAP सरकार की महिला सम्मान योजना के जांच के आदेश दिए हैं, जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली में विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी में होने की संभावना है।

क्या कहा अरविंद केजरीवाल ने : अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी महिला सम्मान और संजीवनी योजनाओं से बौखला गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी को 3-4 सीटें भी नहीं मिलेगी। बीजेपी महिला सम्मान योजना को लेकर आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर ठगने का आरोप लगा रही है।

दिल्ली सरकार ने 2024-25 के बजट में 1,000 रुपए मासिक भुगतान वाली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी। केजरीवाल ने कहा था कि अगर आप दिल्ली में सत्ता में बनी रहती है तो यह राशि बढ़ाकर 2,100 रुपए कर दी जाएगी। साल 2020 में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इस चुनाव में बीजेपी का तो खाता भी खुल पाया था। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों जीत दर्ज की थी. वहीं बीजेपी को सिर्फ 8 सीटें मिली थी।

दिल्ली में हुए पिछले दो विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का खाता नहीं खुल पाया है। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर तो बीजेपी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2015 के चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।
Edited by : Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सोना चांदी में बड़ी गिरावट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता, गोल्ड 4801 रुपए गिरा, सफेद धातु डेढ़ लाख से नीचे

एकाउंटर में ढेर हुआ 'डी-कंपनी' का कुख्यात शूटर नसीम दुर्रानी, 50 हजार का था इनाम

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

अगला लेख