Hanuman Chalisa
✕

केजरीवाल का वादा, सत्ता में आए तो गुजरात को देंगे भ्रष्‍टाचार मुक्त सरकार

Updated: मंगलवार, 13 सितम्बर 2022 (15:37 IST)
अहमदाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में हर जगह भ्रष्टाचार है। उन्होंने वादा किया कि यदि आम आदमी पार्टी (AAP) सत्ता में आई तो वह राज्य के लोगों को ‘भ्रष्टाचार मुक्त’ सरकार देगी।
 
केजरीवाल ने दावा किया कि गुजरात में मैं जिससे भी मिला, उसने कहा कि हर जगह भ्रष्टाचार है। सरकारी काम कराने के लिए रिश्वत देनी पड़ती है। निचले स्तर पर भ्रष्टाचार है और ऊपर भी घोटाले हैं। अगर कोई इसके खिलाफ बोलता है, तो उसे धमकी दी जाती है...गुजरात में हर जगह भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने घोषणा की कि यदि उनकी पार्टी गुजरात में सत्ता में आई, जहां इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, तो वह यह सुनिश्चित करेगी कि उसके मुख्यमंत्री, मंत्रियों के साथ-साथ अन्य दलों के विधायक और सरकारी अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त न हों और ऐसा करते पकड़े जाने पर जेल जाएं।
 
उन्होंने कहा कि आप सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि जनता से वसूला गया एक-एक पैसा गुजरात के लोगों की सेवा में लगे। उन्होंने कहा कि आज मैं गारंटी देता हूं कि जब आप गुजरात में सरकार बनाएगी तो वह भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त सरकार देगी।
 
 
आप नेता ने कहा कि हम पिछले 10 साल के पेपर लीक के मामले भी खोलेंगे और उनके मुख्य षड्यंत्रकर्ता को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जब भी मैं गुजरात का दौरा करता हूं, लोग अलग-अलग घोटालों की बात करते हैं। भाजपा सरकार के कार्यकाल के सभी बड़े घोटालों की जांच की जाएगी और बरामद धन का उपयोग अच्छे स्कूल, बिजली, जनता की सेवा के लिए किया जाएगा।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख