• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. kejriwal asks modi government to ban chinese products
Written By
Last Updated : रविवार, 18 दिसंबर 2022 (15:37 IST)

मोदी सरकार से बोले केजरीवाल, बैन करो चीन का सामान, दोगुनी कीमत पर भी खरीदेंगे स्वदेशी सामान

मोदी सरकार से बोले केजरीवाल, बैन करो चीन का सामान, दोगुनी कीमत पर भी खरीदेंगे स्वदेशी सामान - kejriwal asks modi government to ban chinese products
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया। उन्होंने आप की नेशनल काउंसिल की बैठक में कहा कि सरकार को चीन में बने सामान पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। हम इम्पोर्ट पर बैन लगाकर चीन को उसकी औकात दिखा देंगे।
 
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हमारे देश के जवान चीन का सीमा पर डट कर सामना कर रहे हैं। चीन के साथ $95 Billion का व्यापार हो रहा है। केंद्र की क्या मज़बूरी है कि वो चीन से व्यापार बढ़ाती जा रही है? मैं देश से चीन के समान का बहिष्‍कार करने की अपील करता हूं। 
 
उन्होंने आरोप लगाया कि चीन को सजा देने के बजाय, मोदी सरकार इस पड़ोसी देश से बड़ी मात्रा में आयात की अनुमति देकर बीजिंग को इनाम दे रही है, जबकि भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों का डटकर मुकाबला कर रहे हैं और अपनी जान तक दे देते हैं।
 
क्या हमारे जवानों के लिए आपके मन में कोई सम्मान नहीं है? थोड़ा दम दिखाओ। अगर भारत ने आयात बंद कर दिया तो चीन को औकात पता चल जाएगी।
 
उन्होंने देशवासियों से चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि वे कहते हैं कि चीनी उत्पाद सस्ते हैं। हम सस्ते होने पर भी चीनी उत्पाद नहीं चाहते हैं। हम भारत में बने उत्पादों को खरीदने के लिए तैयार हैं, भले ही इसकी हमें दोगुनी कीमत चुकानी पड़े।
 
उन्होंने कहा कि भारतीयों को भगा रहे हो और चीन वालों को गले लगाते हो! चीन से आने वाला 90% माल भारत में बन सकता है। उद्योगपति देश छोड़कर जा रहे हैं, पिछले 5–7 साल में 12.5 लाख लोग देश छोड़कर गए। उद्योगपतियों के पीछे CBI-ED छोड़कर, चोर-उचक्कों को पार्टी में लेते हैं।
 
केजरीवाल ने कहा कि लोग महंगाई से बहुत परेशान हैं। केंद्र की Report; देश में महंगाई की दर 7% है, वहीं Delhi में 4% है। देश में सबसे सस्ता शहर है दिल्ली क्योंकि यहां हम सारी सुविधाएं FREE देते हैं। सबसे ज्यादा महंगाई दर भाजपा शासित गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश में है जहां महंगाई दर 8% है।
ये भी पढ़ें
झारखंड में दिल दहलाने वाली हत्या, पत्नी को मारकर शव के किए 13 टुकड़े